फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi rally in paddal ground mandi himachal pradesh

राहुल गांधी की रैली में पहुंचेंगे 70 हजार लोग, पार्टी ने किया दावा

Fri, 06 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in paddal ground mandi himachal pradesh

पड्डल मैदान मंडी में 7 अक्तूबर को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा ब्लॉक और जिला अध्यक्षों पर रहेगा। मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के अध्यक्षों को अधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


राहुल गांधी का चौपर पड्डल मैदान में करीब सवा 11 बजे उतरेगा। साढ़े 11 बजे रैली शुरू होगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी आएंगे।
विज्ञापन


पार्टी राहुल गांधी के रैली में 70 हजार लोगों के उमड़ने की उम्मीद जता रही है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। बीते बुधवार को मंत्रिमंडल बैठक में भी रैली की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र के करीबी देखेंगे व्यवस्था का जिम्मा

rahul gandhi rally in paddal ground mandi himachal pradesh

सभी मंत्री रात को ही अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी की ओर से कांग्रेस विधायकों को अपने समर्थकों के साथ रैली स्थल पर आने को कहा गया है।

राहुल गांधी की रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मंडी पहुंच रही हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पड्डल मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है। इस मैदान को दो भागों में बांटा जाएगा। 

मंडी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारी और व्यवस्था देखने की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं को मिली है।

ये जिम्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष महाजन और महासचिव रामलाल ठाकुर को दिया गया है। सुक्खू के करीबी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और प्रवक्ता संजय सिंह चौहान भी उनके साथ व्यवस्था देखेंगे।

कांग्रेस की मंडी रैली पर स्वास्थ्य मंत्री ने ली चुटकी

rahul gandhi rally in paddal ground mandi himachal pradesh

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के मुद्रा प्रचार कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी की प्रस्तावित रैली पर चुटकी ली।

बिलासपुर की आभार रैली के बाद कांग्रेस की ओर से मंडी में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली के सवाल पर उन्होंने कहा कि ओरिजिनल.. ओरिजिनल होता है और कॉपी... कॉपी।

लोकतांत्रिक देश में खाली बैठे लोगों को कुछ भी करने की छूट है, इसलिए वो जो चाहे कर सकते हैं। नड्डा ने कहा कि प्रदेश को हेली सर्विस मिलने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश की सियासत से जुड़े सवाल के जवाब देने से वह बचते दिखे।

राहुल की रैली भाजपा को जवाब : सीएम 

rahul gandhi rally in paddal ground mandi himachal pradesh

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंडी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस ने इस रैली को विकास से विजय की ओर’ नाम दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में बिलासपुर में भाजपा की आभार रैली से अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शिरकत करेंगे।

वह आंकड़ों से दावा नहीं करेंगे। आंकड़ों का दावा करने की रीत भाजपा नेताओं की है। राहुल गांधी की रैली को लेकर सरकार और संगठन दोनों मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली से कांग्रेस पार्टी अपना चुनावी शंखनाद भी करेगी।

सीएम वीरभद्र सिंह ने वीरवार को पड्डल मैदान में पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने परिधि गृह मंडी में पहुंच कर संगठन और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक ली। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed