फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi in shimla to review congress defeat in elections

शिमला पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व तलाशेगा हार के कारण

Fri, 29 Dec 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Dec 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in shimla to review congress defeat in elections

कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल में हार का कारण तलाश करेगा। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार शिमला आए हैं।

विज्ञापन


वह विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर मंथन के साथ भविष्य की रणनीति पर नेताओं, प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। चुनाव में उतरे पार्टी प्रत्याशियों और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ दो सत्रों में बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम भी तय हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दो दिन बाद राहुल गांधी का यह दौरा कई मायनों में अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा, आज हो सकता है तय

rahul gandhi in shimla to review congress defeat in elections

राहुल गांधी पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दो सत्रों में पदाधिकारियों की बैठकें लेंगे। पहले सत्र में कांग्रेस के तमाम जीते और हारे हुए प्रत्याशियों को बुलाया गया है। इस सत्र में जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। प्रथम सत्र की बैठक करीब डेढ़ बजे तक हो सकती है।

लंच के बाद दूसरे सत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारियों, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, तमाम फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों और अन्य सभी कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

इनसे भी हार के कारणों और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति सुधारने पर मंत्रणा होगी। राहुल करीब तीन बजे नई दिल्ली लौट जाएंगे।

इस बैठक में कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सह प्रभारी राजीव रंजन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed