फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rahul Gandhi and Priyanka will come to Himachal Congress busy in preparations

Himachal Election: रायबरेली-अमेठी का चुनाव निपटा हिमाचल आएंगे राहुल और प्रियंका, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Sun, 19 May 2024 04:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 May 2024 04:04 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल आएंगे। प्रदेश कांग्रेस द्वारा 20 मई के बाद ही स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाएं करवाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Priyanka will come to Himachal Congress busy in preparations
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी का चुनाव निपटाकर प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 20 मई को मतदान होना है, ऐसे में 20 के बाद ही प्रदेश में स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाएं करवाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजधानी शिमला स्थित अपने निजी आवास में रहकर ही प्रियंका गांधी पंजाब सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार करने जाएंगी। हिमाचल के लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका शिमला स्थित अपने घर को बेस कैंप बनाएंगी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका ने शिमला से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। राहुल और प्रियंका गांधी की मंडी संसदीय क्षेत्र के अलावा कांगड़ा, सोलन, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर और ऊना में रैलियां करवाने की तैयारी चल रही है। 22 को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की मंडी में जनसभा करवाई जा सकती है।
विज्ञापन


इनकी भी होंगी जनसभाएं 
हिमाचल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया की जनसभाओं का भी शेड्यूल पार्टी की ओर से तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय नेताओं से इस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव वाले क्षेत्रों के लिए अलग से बन रही रणनीति
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी अलग से रणनीति पर काम कर रही है। बड़े नेताओं को संसदीय क्षेत्र के अलावा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भी प्रचार के लिए ले जाने का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा के विधानसभा क्षेत्र में विशेष तौर पर प्रचार के लिए बड़े नेताओं को ले जाने की तैयारी है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में चुनावी जनसभा करवा कर कांग्रेस देश में संदेश देना चाहती है कि भाजपा चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

दो-तीन दिन में जारी होगा स्टार प्रचारकों का शेड्यूल
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि दो-तीन दिन के भीतर कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाओं का शेड्यूल तैयार हो जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पहले दौरे में प्रचार के लिए आएंगे। दूसरे चरण में पार्टी के अन्य बड़े नेता हिमाचल आएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री की नालागढ़, बद्दी और स्वारघाट में चुनावी रैलियां होंगी। सोमवार को चंबा जिले का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी प्रचार में जुटे हुए हैं। 

शाह और योगी की रैलियां अभी तय नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं की रैलियों की तिथियों पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। प्रदेश भाजपा के नेता केंद्रीय नेताओं से लगातार संपर्क कर उनसे रैलियों की तिथियां लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं, मगर अभी पक्की तिथियां नहीं मिल सकी हैं। यह उल्लेखनीय है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं के नाम हैं। इनमें कई बड़े केंद्रीय नेता शामिल हैं।  चुनाव प्रचार के लिए महज 11 दिन बचे हैं। हिमाचल में सातवें व अंतिम चरण में एक जून को मतदान है तो चुनाव प्रचार 30 मई की शाम को थम जाएगा। अभी 20 मई को आठ राज्यों की 49 सीटों पर पांचवें चरण के चुनाव होने हैं। 25 मई को सात राज्यों की 57 सीटों पर छठे चरण के चुनाव हैं। 


कहां पर किसकी होगी रैली
भाजपा का प्रदेश नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा हमीरपुर, शिमला में करवाना चाह रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह की कुल्लू, रामपुर और किन्नौर, योगी की कांगड़ा और ऊपरी शिमला में जनसभाएं करवाना चाह रहा है। इस संबंध में केंद्रीय नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजे हैं। पांचवें चरण का 20 को मतदान निपटते ही अधिकतर केंद्रीय नेता हिमाचल का रुख शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed