फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rahul gandhi and priyanka gandhi hug cm sukhvinder singh sukhu mother sansaar deyi

CM Sukhvinder Singh: मंच पर पहुंचीं सुक्खू की माता को प्रियंका और राहुल ने लगाया गले

Sun, 11 Dec 2022 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Dec 2022 07:31 PM IST
सार

सुक्खू की माता ने दोनों हाथ जोड़कर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश तरक्की करे, यही उनकी कामना है।

विज्ञापन
rahul gandhi and priyanka gandhi hug cm sukhvinder singh sukhu mother sansaar deyi
सुक्खू की मां को गले लगातीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर रविवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन




मंच पर पहुंचीं सुक्खू की माता को प्रियंका और राहुल ने लगाया गले 
शपथ समारोह में सुक्खू की माता संसार देई भी पहुंचीं और वह कुछ पल के लिए भावुक हो गईं। सुक्खू उन्हें मंच पर लाए और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलाया। विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सुक्खू की माता ने दोनों हाथ जोड़कर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश तरक्की करे, यही उनकी कामना है। इस मौके पर सुक्खू की माता को प्रियंका और राहुल गांधी ने गले लगाया और उनका हालचाल पूछा। सुक्खू ने उन्हें पहली पंक्ति में प्रतिभा सिंह के साथ बैठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed