फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Raghunath's city becomes filled with Ram, silver medal will be given to Shri Ram

Ram Mandir: राममय हुई रघुनाथ की नगरी, श्रीराम को दिया जाएगा चांदी का चौउंर

Sun, 14 Jan 2024 11:18 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

चौउंर देवी-देवताओं का एक अहम निशान होता है और इसे पवित्र माना जाता है। जिला कुल्लू के साथ प्रदेश में सभी देवताओं के पास यह निशान जरूर होता है। इसके बिना देवी-देवताओं की पूजा व आरती अधूरी मानी जाती है। 

विज्ञापन
Raghunath's city becomes filled with Ram, silver medal will be given to Shri Ram
कुुल्लू शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रघुनाथ की नगरी भी राममय हो गई है। लोगों में प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान रघुनाथ को भी निमंत्रण मिला है। भगवान रघुनाथ की ओर से मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह इसमें धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह रघुनाथ की ओर से चांदी का चौउंर भेंट करेंगे। चौउंर देवी-देवताओं की पूजा-पाठ व आरती के समय इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन


चौउंर देवी-देवताओं का एक अहम निशान होता है और इसे पवित्र माना जाता है। जिला कुल्लू के साथ प्रदेश में सभी देवताओं के पास यह निशान जरूर होता है। इसके बिना देवी-देवताओं की पूजा व आरती अधूरी मानी जाती है। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि राम मंदिर बनना देश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्हें निमंत्रण मिला है और वह बहुत खुश हैं। कहा कि वह 18 जनवरी को कुल्लू से रवाना होंगे। रघुनाथ की ओर से चांदी का चौउंर भेंट किया जाएगा। बता दें कि भगवान रघुनाथ की मूर्ति को 1650 में अयोध्या से लाया गया है। इसी मूर्ति की वजह से कुल्लू का अयोध्या से 374 साल पुराना व अटूट रिश्ता जुड़ा है।
विज्ञापन


क्या होता है चौउंरचौउंर याक (चुरू) की पूंछ के बालों का बना होता है। यह सफेद रंग का होता है और देवी-देवताओं की पूजा-पाठ व आरती के समय इसका प्रयोग किया जाता है। यह हर देवी देवता के पास रहता है। इससे सकारात्मक संदेश मिलता है और बुराइयों को भगाया जाता है। -दोत राम ठाकुर अध्यक्ष जिला देवी देवता कारदार संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed