फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Radhika from Sundernagar became a geologist, secured 13th rank in the UPSC CGSE exam.

Himachal: सुंदरनगर की राधिका बनीं भूवैज्ञानिक, यूपीएससी की सीजीएसई परीक्षा में देशभर में पाया 13वां रैंक

Tue, 04 Nov 2025 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Nov 2025 05:51 PM IST
सार

 उपमंडल सुंदरनगर की बेटी राधिका गुप्ता ने अपने सपनों को साकार करते हुए भारतीय भू-वैज्ञानिक बनने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Radhika from Sundernagar became a geologist, secured 13th rank in the UPSC CGSE exam.
सुंदरनगर की राधिका बनीं भूवैज्ञानिक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल सुंदरनगर की बेटी राधिका गुप्ता ने अपने सपनों को साकार करते हुए भारतीय भू-वैज्ञानिक बनने में सफलता हासिल की है। राधिका ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंस एग्जाम (सीजीएसई) में देशभर में 13वां स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी खड़गपुर से एमटेक कर चुकी राधिका का चयन भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) हैदराबाद में भू-वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। वे 25 नवंबर को हैदराबाद में ज्वाइन करने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

विज्ञापन

राधिका इस परीक्षा में हिमाचल से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी हैं। राधिका अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल सुंदरनगर और जमा दो महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर से प्राप्त की। बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से करने के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से एमटेक किया। राधिका के पिता नरेंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड में सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। माता कंचन गृहिणी हैं। राधिका ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और चाचा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमल किशोर गुप्ता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed