शोध में खुलासा: बस ये दाने खाइए, दूर होगी हाइपरटेंशन, खून भी बढ़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईपरटेंशन के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें इसके लिए महंगी दवाएं खाने की जरूरत नहीं। क्यूनोवा पौधे में लगे दाने खाकर हाईपरटेंशन को दूर किया जा सकता है। जी हां, वैज्ञानिकों के शोध में इसका खुलासा हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि प्रदेश की पहाड़ियों में पाया जाने वाला यह पौधा मानव जीवन के लिए कितना फायदेमंद है। यह बेशकीमती पौधा जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के हरेक जिले के जंगलों में पाया जाता है।
इस पौधे के दाने रोगों की रोकथाम में रामवाण से कम नहीं हैं। शोधकर्ता विशेषज्ञ चिकित्सकों की माने तों इसके दाने खून की कमी, जोड़ों में दर्द, हड्डियों को मजबूत बनाए रखने, डायबिटीज के उपचार के लिए काफी कारगर हैं।
खास बात यह है कि यह हाईपरटेंशन के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद बताया जा रहा है। देश के महानगरों सहित यूरोपियन देशों में इसकी खास मांग है। बताया जा रहा है कि उत्तम क्वालिटी के दाने मार्केट में 700 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
दो साल तक किया शोध, कई मरीजों को हुआ फायदा
किसान इसकी खेती कर अच्छी आमदनी का बेहतर जरिया बना सकते हैं। कुल्लू दशहरा उत्सव की प्रदर्शनी ग्राउंड में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल में बाकायदा इस प्लांट को रखा गया।
दो साल तक किया शोध
भारत सरकार के स्टोन फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिमालयन आर्गेनाइजेशन आर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रोडक्ट रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरएस मिन्हास ने बताया कि वह दो वर्षों से लगातार सहयोगी डा. पीएस ठाकुर के साथ शोध करने के बाद इस पौधे के गुणवत्ता को सामने लाए हैं।
बाकायदा दिल्ली और गुड़गांव में दो मरीजों पर सफल इलाज हुए हैं। एक साल के भीतर इस पौधे को बड़े स्तर पर तैयार करने के बाद मल्टीप्लाई किए जाएंगे। इस पौधे के दानों में कैल्शियम, विटामिन बी-9 और विटामिन-12 की मात्रा पाई जाती है। क्यूनोवा पौधों के दाने देश के बड़े महानगरों में फूड सप्लीमेंट के नाम से बिक रहा है, जो दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।