{"_id":"5d6900398ebc3e93cd6698bf","slug":"quilt-mattress-warehouse-on-fire-in-bhunter-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में रजाई-गद्दे का गोदाम समेत आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में रजाई-गद्दे का गोदाम समेत आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख, मची अफरातफरी
Fri, 30 Aug 2019 04:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले के भुंतर स्थित मेला मैदान के साथ एक टेंट हाउस का स्टोर और इसके साथ लगती पांच से छह झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। आग से मकान की निचली मंजिल का एक कमरा भी जल गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब चार बजे लगी आग से पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद भुंतर एयरपोर्ट और अग्रिशमन कुल्लू से दमकल वाहन मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भुंतर पुलिस भी मौक पर मौजूद है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार पृथ्वी ठाकुर की निचली मंजिल में आग लगने के बाद टेंट हाउस में रखी रजाई व गद्दे के साथ अन्य सामान जल गया है। इसकी चपेट में झुग्गियां भी आ गई हैं।
विज्ञापन