फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Questions raised on the selection committee: Himachali players excluded from the national list on the last occasion

चयन समिति पर उठे सवाल: ऐन मौके पर राष्ट्रीय सूची से बाहर किया हिमाचली खिलाड़ी

Fri, 04 Feb 2022 02:35 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Feb 2022 02:35 AM IST
सार

बद्दी के संडोली निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी शंकर ने अपने कोच पर उसकी अनदेखी कर पंजाब के खिलाड़ी को जगह देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लिखित शिकायत की है। 

विज्ञापन
Questions raised on the selection committee: Himachali players excluded from the national list on the last occasion
वॉलीबाल खिलाड़ी शंकर - फोटो : संवाद

विस्तार

भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी का ऐन मौके पर नाम काटकर पंजाब के खिलाड़ियों को जगह देने से चयन समिति पर सवाल उठे हैं। बद्दी के संडोली निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी शंकर ने अपने कोच पर उसकी अनदेखी कर पंजाब के खिलाड़ी को जगह देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लिखित शिकायत की है। गुरुवार को उन्हें भुवनेश्वर जाना था, लेकिन रवाना होने से कुछ घंटे पहले फोन पर टीम से बाहर करने की सूचना दी गई। शंकर ने बताया कि दिसंबर में राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता सिरमौर के राजगढ़ में हुई।

विज्ञापन


यहां उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया। उसी हिसाब से तैयारी करवाई गई। बाकायदा, किट भी उपलब्ध कराई गई। शंकर को शाम आठ बजे कालका से रेल पकड़नी थी, लेकिन 11 बजे फोन पर सूचना दी गई कि उनका नाम चयन सूची से कट गया है। शंकर ने आरोप लगाया कि टीम में पंजाब के दो खिलाड़ी खिलाए जा रहे हैं। अपने राज्य के खिलाड़ियों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने इस बारे में वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जगीर सिंह रंधावा से शिकायत की है।
विज्ञापन


उन्होंने हैरानी जताई कि उनका नाम सूची से कैसे काट दिया गया। शंकर ने कोच पर बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। उधर, वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव जगीर सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें वॉलीबाल खिलाड़ी शंकर ने फोन पर सूचित किया है। उन्होंने टीम में पंजाब के दो खिलाड़ियों विनय और अंकुश को खेलाने की बात कही है। शंकर का चयन हुआ था, लेकिन कोच ने अपनी मर्जी से बाहर के खिलाड़ी डाल दिए हैं। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल को भी अवगत करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed