{"_id":"62b0bcb9588a6374b01c4262","slug":"question-raised-on-tring-work-shimla-news-sml4127701125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी बारशि में निगम ने करवा दी टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी बारशि में निगम ने करवा दी टारिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने निर्माण कार्य पर उठाए सवाल
बोले गर्मी में काम नहीं किया, अब बारिश में पक्की कर रहे सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के जाखू वार्ड में नगर निगम ने सोमवार को भारी बारिश के बीच ही सड़क की टारिंग करवा दी।
अमर भवन पार्किंग से जाखू मंदिर सड़क को जोड़ने वाली इस संपर्क सड़क पर दिन भर बारिश के बीच टारिंग का काम चलता रहा। निर्माण सामाग्री से भरी गाड़ियां पानी से लबालब हो गई। बाद में इसे सड़क पर बिछाकर रोलर चलाया गया। दरअसल सोमवार सुबह ही सड़क की टारिंग के लिए ठेकेदार के मजदूर मौके पर पहुंचे थे। निर्माण सामग्री से भरी गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं लेकिन दोपहर के समय जैसे ही काम शुरू किया कि बारिश शुरू हो गई।
निर्माण सामग्री खराब न हो ऐसे में पानी से लबालब बजरी सड़क पर बिछाकर इस पर रोलर चलाया गया। बाद में निगम ने काम रुकवाया। इस पर स्थानीय लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में नगर निगम ने वार्ड की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे। अब बारिश शुरू होते ही सड़क पक्की की जा रही है। बारिश के बीच हो रही टारिंग कितने दिन चलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। लोगों के अनुसार जाखू वार्ड शहर के सबसे ठंडे क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में यहां गर्मी के दिनों में सबसे पहले टारिंग होनी चाहिए थी। अब बारिश के चलते टारिंग के लिए अनुकूल तापमान भी नहीं बन रहा है। शहर के ढली समेत अन्य जगहों पर नगर निगम ने बारिश के कारण टारिंग फिलहाल रोक दी है। सोमवार को इन इलाकों में टारिंग नहीं की गई।
जनता के पैसों की बर्बादी : आप
बारिश के बीच हो रही टारिंग पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि जनता के पैसों की बर्बादी की जा रही है। अफसरों और पार्षदों के चहेते ठेकेदारों पर जमकर पैसा लुटाया जा रहा है। शहर में एक ही ठेकेदार को टारिंग के ज्यादातर ठेके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रुकवा दिया है काम : अभियंता
टारिंग के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। ऐसे में मौके पर लाई गई सामग्री ही इस्तेमाल की गई। जरूरत पड़ने पर इस सड़क की भी दोबारा मरम्मत करेंगे। फिलहाल काम रोक दिया है।
-राजेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता नगर निगम