फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   question on apple plants imported from italy in himachal assembly

इटली से सेब पौधों के आयात पर उठे सवाल, भाजपा विधायक ने विस में उठाया मामला

Wed, 14 Mar 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 14 Mar 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
question on apple plants imported from italy in himachal assembly

इटली से सेब पौधे का आयात करने के मामले में भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा ने सदन में सवाल खड़े कर दिए हैं। कोटखाई से भाजपा विधायक एवं पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने बागवानी मंत्री महेंद्र ठाकुर से पूछा कि सब कुछ इटली से ही क्यों लाया जा रहा है? 

विज्ञापन


बरागटा बोले - बागवानी मंत्री जी! विश्व का सबसे बढ़िया रूट स्टॉक अमेरिका में होता है। इटली से मंगवाए गए पौधों में वायरस आ रहा है। मंगलवार को सदन में बजट पर चर्चा में बरागटा ने कहा कि आज का बागवान खुद अमेरिका या फ्रांस जाकर सेब के पौधे या रू ट स्टॉक ला रहा है, 
विज्ञापन


जबकि सरकार इटली से ही सेब के पौधे आयात कर रही है। बरागटा ने कहा कि उन्होंने खुद बागवानी मंत्री रहते अमेरिका से सेब का रूट स्टॉक आयात किया था। हालांकि, बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पेश किए जा रहे इस वार्षिक बजट की जमकर सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री जी! आप भी कहीं इटली की तरफ न चले जाएं  

question on apple plants imported from italy in himachal assembly

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने दमदार, जानदार और शानदार बजट पेश किया है। उन्होंने कृषि-बागवानी की प्रधानता वाले प्राथमिक क्षेत्र की विकास दर घटने पर अफसोस जताया। 

भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा जब इटली से सेब के पौधे मंगवाने पर सवाल खड़े कर रहे थे तो उस वक्त बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ वाली सीट पर बैठकर उनसे बातचीत कर रहे थे। बरागटा बार-बार मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को ध्यान देने के लिए कह रहे थे।

जब बरागटा इटली से सेब के पौधे मंगवाने की योजना पर सवाल उठाए तो महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर इशारा कर कहा - मंत्री जी! आप भी कहीं इटली की तरफ न चले जाएं। इसलिए आगाह कर रहा हूं। इस पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने चुटकी की - इटली क्यों छोड़ें हम? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed