फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   QFX Case: Major action by Mandi Police, five vehicles of accused seized

क्यूएफएक्स केस: मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के पांच वाहन किए गए जब्त

Thu, 30 Nov 2023 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Nov 2023 10:28 PM IST
सार

मंडी पुलिस ने आरोपी केवल कृष्ण निवासी टकारला तहसील अंब जिला ऊना की फॉर्च्यूनर गाड़ी और रॉयल इनफिल्ड को कब्जे में लिया है। जबकि चमल लाल निवासी डाकघर दुल जोगिंद्रनगर की ग्रैंड विटारा गाड़ी को सीज किया है। 

विज्ञापन
QFX Case: Major action by Mandi Police, five vehicles of accused seized
क्यूएफएक्स का कार्यालय(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

क्यूएफएक्स कंपनी के जरिये फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के मामले में मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल पर लाई है। ठगी की काली कमाई से खरीदे गए पांच वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में तीन लग्जरी वाहन हैं। जबकि एक बुलेट और एक स्कूटी है।  पुलिस की इस कार्रवाई हड़कंप मचा हुआ है। जबकि पुलिस के रडार में कई लोग हैं। मंडी पुलिस ने आरोपी केवल कृष्ण निवासी टकारला तहसील अंब जिला ऊना की फॉर्च्यूनर गाड़ी और रॉयल इनफिल्ड को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


जबकि चमल लाल निवासी डाकघर दुल जोगिंद्रनगर की ग्रैंड विटारा गाड़ी को सीज किया है। यह गाड़ी चमन लाल की पत्नी डोलमा देवी के नाम पर है।  पुलिस ने आरोपी रमेश चंद निवासी नकेहड़ डाकघर हराबाग तहसील जोगिंद्रनगर की हरियाणा नंबर ऑडी गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। यह गाड़ी पुष्प यादव के नाम पर है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार निवासी बालकरूपी जोगिंद्रनगर की एक्टिवा स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया। इस ठगी के पूरे में खेल में अब तक एक महिला समेत कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले से जुड़े तीन आरोपी विदेश में भूमिगत हो गए हैं। जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed