फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Purchase price of C grade apples increased by 50 paise per kg in himachal

Himachal Apple Season: 50 पैसे प्रति किलो बढ़ा सी ग्रेड सेब का खरीद मूल्य, मिलेंगे 11 रुपये

Tue, 01 Aug 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

10.50 रुपये प्रतिकिलो के स्थान पर इस साल 11 रुपये प्रतिकिलो की दर से सेब खरीद होगी। सेब खरीद के लिए एचपीएमसी ने 214 और हिमफेड ने 104 केंद्र खोले हैं।

विज्ञापन
Purchase price of C grade apples increased by 50 paise per kg in himachal
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत प्रदेश सरकार ने सी ग्रेड सेब और आम की खरीद दरों में पिछले साल के मुकाबले 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। 10.50 रुपये प्रतिकिलो के स्थान पर इस साल 11 रुपये प्रतिकिलो की दर से सेब खरीद होगी। सेब खरीद के लिए एचपीएमसी ने 214 और हिमफेड ने 104 केंद्र खोले हैं। मंगलवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सीपीएस मोहनलाल ब्राक्टा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को करीब 8000 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


बावजूद इसके बागवानों को राहत पहुंचाने के लिए एमआईएस के तहत सेब खरीद की दरों में 50 पैसे प्रतिकिलो बढ़ोतरी की गई है। अमेरिका के वाशिंगटन के सेब पर मोदी सरकार द्वारा आयात शुल्क घटाने पर भी बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका से अब भारी मात्रा में सेब आयात होगा, जिससे प्रदेश के बागवानों को नुकसान होगा। केंद्र सरकार द्वारा एमआईएस के बजट में भारी कटौती को जगत नेगी ने किसानों-बागवानों के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि एमआईएस को खत्म करने के लिए ही नाम मात्र बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में तीन हफ्ते बंद रही हाटकोटी सड़क
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उनके कार्यकाल में ठियोग-खड़ापत्थर-हाटकोटी सड़क तीन हफ्ते बंद रही थी। पहली बार प्रदेश भयंकर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है बावजूूद इसके सड़कें बहाल करने के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बागवानी की दवाओं पर अनुदान बंद कर दिया था, खासतौर पर शिमला जिले से भेदभाव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed