फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Purashcharan Mahayagya begins for the salvation of those killed in the disaster

Shimla News: आपदा में मृत लोगों की मुक्ति के लिए पुरश्चरण महायज्ञ शुरू

Mon, 21 Oct 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Purashcharan Mahayagya begins for the salvation of those killed in the disaster
काली माता मंदिर आईटीबीपी से तरूण्डू के लिए निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में जंगलों में लगी आग और बरसात में आई आपदाओं का शिकार हुए जीव जंतुओं और लोगों की मोक्ष के लिए शिव शक्ति धाम मंदिर कमेटी और प्राचीन काली माता मंदिर की ओर से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ।
इसमें रोजाना 3 लाख से ज्यादा गायत्री का जाप होगा। मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 21 से 28 अक्तूबर तक किए जा रहे आयोजन में जीव-जंतुओं और लोगों की मोक्ष प्राप्ति के लिए 24 लाख गायत्री का जाप होगा। शहर के 14 किलोमीटर दूर तारादेवी के प्राचीन काली माता मंदिर के साथ लगते बडमू देवता तरूण्डू मैदान में आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को काली माता और शिवशक्ति धाम मंदिर आईटीबीपी तारादेवी से तरूण्डू मैदान तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हर आयु वर्ग के श्रद्धालु शामिल हुए। अनुष्ठान में रोजाना 101 ब्राह्मण गायत्री जाप करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान में क्योंथल स्टेट के राज पंडित जितेंद्र शास्त्री की अगुवाई में पुराण पारायण होगा। जितेंद्र शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान करेंगे। मंदिर कमेटी के सदस्यों सुशील शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर और ओम प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में आपदा और जंगलों में भयंकर आग से असंख्य जीव जंतु मारे गए हैं। बारिश से आई आपदा से मारे गए लोगों की मोक्ष प्राप्ति के लिए यह पुरश्चरण महायाग धार्मिक अनुष्ठान करवाया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने जनमानस से धार्मिक अनुष्ठान में रोजाना सम्मिलित होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed