फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjabi singers Daler Mehndi and Mika Singh reached Shaktipeeth Jwalamukhi temple, Mika played mother's drum

Himachal: मशहूर गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह परिवार समेत पहुंचे शक्तिपीठ ज्वालामुखी, माता को भेंट की चुनरी

Wed, 21 Sep 2022 04:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Sep 2022 04:42 PM IST
सार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को श्राद्ध पक्ष में पंजाबी व बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी व  गायक मीका सिंह परिवार सहित मां ज्वाला के दर्शन करने पहुंचे। पुजारी लव शर्मा ने उन्हें गर्भ गृह में विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर दर्शन करवाए।
 

विज्ञापन
Punjabi singers Daler Mehndi and Mika Singh reached Shaktipeeth Jwalamukhi temple, Mika played mother's drum
दलेर मेहंदी और मीका सिंह ने किए मां ज्वाला के दर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को श्राद्ध पक्ष में पंजाबी व बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी व  गायक मीका सिंह परिवार सहित मां ज्वाला के दर्शन करने पहुंचे। पुजारी लव शर्मा ने उन्हें गर्भ गृह में विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर दर्शन करवाए। सबसे पहले दलेर मेहंदी व मीका ने मुख्य ज्योति के दर्शन किए और माता को चुनरी भेंट की। उसके बाद कुंड में पूजा-अर्चना कर मां ज्वाला से सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोनों भाइयों ने मोदी भवन में दर्शन किए और ज्वाला माता का इतिहास भी जाना।

विज्ञापन

विज्ञापन


परिक्रमा करते हुए मीका सिंह व दलेर मेहंदी ने शहनाई वादन का नगाड़ा भी थोड़ी देर के लिए बजाया और माता का गुणगान किया। दोनों भाइयों ने इस दौरान अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फियां भी खिंचवाईं। मंदिर प्रशासन व मंदिर न्यास सदस्यों एसके शर्मा व पुजारी सौरभ शर्मा ने दोनों को माता का सिरोपा व माता की तस्वीर भी भेंट की। पत्रकारों से बात करते हुए दलेर मेहंदी ने बताया कि उन्होंने अपने भाई मीका, बड़े भाई, बेटी व पत्नी सहित ज्वाला माता के दर्शन किए। इस दौरान बहुत शांति मिली। मां ज्वाला सभी पर अपनी कृपा हमेशा ऐसे ही बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed