फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab youth jumps in Parvati river, rescue team on spot

Kullu: पंजाब के व्यक्ति ने चाय पी और पार्वती नदी में लगा दी छलांग

Fri, 02 Sep 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Sep 2022 07:22 PM IST
सार

पार्वती घाटी के सुमारोपा के पास एक व्यक्ति ने पार्वती नदी में छलांग लगा दी। उफनती नदी में बहे व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस व स्थानीय नेगी रेस्क्यू टीम जुटी है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा सका है।

विज्ञापन
Punjab youth jumps in Parvati river, rescue team on spot
युवक ने पार्वती नदी में लगाई छलांग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के सुमारोपा के पास एक व्यक्ति ने पार्वती नदी में छलांग लगा दी। उफनती नदी में बहे व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस व स्थानीय नेगी रेस्क्यू टीम जुटी है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा सका है। पुलिस को घटनास्थल पर व्यक्ति का मोबाइल फोन, बैग, डायरी व जूते व अन्य सामान मिला है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को नदी में छलांग लगाते हुए देखा है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की है, जब एक व्यक्ति सुमारोपा में एक रेहड़ी के पास बैठा हुआ था जहां उसने चाय पी। रेहड़ी संचालक जयवंती ने पुलिस को बताया कि शाम को जब दुकान बंद की तो यह व्यक्ति वहां से उठा और पार्वती नदी की तरफ चला गया, जहां नदी किनारे उसने अपने बैग, पर्स, जूते आदि उतारे और खुद नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


जब जयवंती नदी के पास पहुंची तो उस समय तक वह डूब गया था। इसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने व्यक्ति के समान को कब्जे में लिया, जिसमें एक डायरी थी। इसके माध्यम से उस व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया गया। उन्होंने व्यक्ति का नाम रणवीर सिंह (63) पुत्र अमर चंद निवासी लुधियाना बताया। शुक्रवार को पुलिस ने व्यक्ति का फोटो मंगवाया और इसकी शिनाख्त रेहड़ी चलाने वाली महिला से करवाई। पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed