फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   punjab youth congress adhyaksh Barinder singh dhillon press conference in shimla

पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष: पंजाब के लोग धोखा खा गए, हिमाचली झांसे में न आएं

Wed, 14 Sep 2022 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Sep 2022 12:38 PM IST
सार

पंजाब के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल आकर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। पंजाब सरकार के खर्च पर हिमाचल में प्रचार किया जा रहा है। पंजाब में कांग्रेस आप के झूठ को काउंटर नहीं कर सकी। इस कारण हम हार गए।

विज्ञापन
punjab youth congress adhyaksh Barinder singh dhillon press conference in shimla
पंजाब के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंद्र सिंह ढिल्लों। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंद्र सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की बी टीम करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप हिमाचल में वोट काटने आई है। पंजाब की जनता आप को मौका देकर धोखा खा बैठी है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लोग इनके झांसे में न आएं। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए ढिल्लों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर कई सवाल उठाए।

विज्ञापन


ढिल्लों ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। आप मुकाबले में कहीं भी नहीं है। वह शिमला में प्रेस वार्ता करने के लिए सिर्फ इसलिए आए हैं ताकि जनता को बता सकें कि आप का असली चेहरा क्या है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में एक-एक वोट कीमती होता है। आप प्रदेश में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए सिर्फ वोट काटने आई है। एक-दो फीसदी वोट इधर-उधर करना ही इस पार्टी का असली काम है। ऐसे में लोग अपने वोट खराब न करें।
विज्ञापन


ढिल्लों ने कहा कि गोवा और उत्तराखंड में भी आप ने यही काम किया था। पंजाब और दिल्ली की जनता के साथ हुआ धोखा हिमाचल के लोगों से न हो, इसलिए हम आवाज उठाने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल आकर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। पंजाब सरकार के खर्च पर हिमाचल में प्रचार किया जा रहा है। पंजाब में कांग्रेस आप के झूठ को काउंटर नहीं कर सकी। इस कारण हम हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र संगरूर में हुए उपचुनाव में आप की हार हुई है। पंजाब की जनता इनके झूठ को पहचान गई है। पंजाब में सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताबें नहीं मिल रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की रैंकिंग कम हो गई है। मोहल्ला क्लीनिकों में स्टाफ तक नहीं है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पंजाब सरकार के विधायक और मंत्री गुंडागर्दी कर रहे हैं। पंजाब में अभी तक 50 डॉक्टर इस्तीफे दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed