फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab young girl working in Baddi's industry turns out to be Coronavirius positive

बद्दी के उद्योग में कार्यरत युवती पंजाब में निकली कोरोना पॉजिटिव

Mon, 04 May 2020 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़/बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़/बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab young girl working in Baddi's industry turns out to be Coronavirius positive
बद्दी में कामकाजी महिला छात्रावास में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नौ मामले आने के बाद राहत की सांस ले रहे हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक बार फिर कोरोना की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। बद्दी के एक उद्योग में काम करने वाली पंजाब की युवती गुरदासपुर में पॉजिटिव पाई गई है। युवती पहले बद्दी के अस्पताल और उसके बाद 26 अप्रैल को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में उपचार के लिए गई थी। उपचार के बाद वह यहां से कर्फ्यू  पास लेकर अपने पैतृक गांव चली गई।

विज्ञापन


युवती झाड़माजरी में बने लेबर हॉस्टल में रहती है। 26 अप्रैल को पेट में दर्द के बाद बद्दी अस्पताल आई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी अजय ने बताया कि हॉस्टल की सभी महिलाओं को क्वारंटीन कर दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. गगन ने बताया कि अस्पताल में महिला का इलाज जिन डॉक्टर व नर्स ने किया है और इसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को मात देने के बिलकुल करीब पहुंच चुके हिमाचल में सोमवार को एक नया मामला सामने आने से चिंता बढ़ गई है। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. देवेंद्र ने इसकी पुष्टि की है। मरीज के यात्रा इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।  जानकारी के अनुसार द्रूबल पंचायत का कोरोना संक्रमित व्यक्ति 29 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रशासन ने पंचायत का तीन किलोमीटर का दायरा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। धारा 144 लागू कर दी गई है और क्षेत्र में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को जिले से 39 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिन्में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। एक सैंपल खराब हो गया। जबकि 37 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंडी में कोरोना का यह पहला मामला है।

रेड जोन से आ रहे हिमाचलियों को परमिट जारी करने पर पुनर्विचार करेगी सरकार

वहीं, मंडी में पहला कोरोना मरीज सामने आने के बाद हिमाचल सरकार रेड जोन से आ रहे हिमाचलियों को परमिट जारी करने पर पुनर्विचार करेगी। नया केस आने के बाद सरकार  सख्ती करने की तैयारी में है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उधर, सोमवार को कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच दूसरे दिन भी एचआरटीसी बसों में चंडीगढ़ से 1239 लोग हिमाचल लाए गए। दूसरे राज्यों में फंसे हिमाचल के लोगों को वापस लाने के लिए परिवहन निगम की 49 बसें चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन भेजी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed