{"_id":"6516aa619f7bd5446d0ba715","slug":"punjab-vigilance-teams-raid-in-himachal-pradesh-to-arrest-manpreet-badal-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत की तलाश में विजिलेंस की शिमला में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत की तलाश में विजिलेंस की शिमला में दबिश
Sat, 30 Sep 2023 10:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:11 AM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में अदालत ने पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब विजिलेंस की एक टीम ने शुक्रवार को शिमला के विभिन्न स्थानों में दबिश दी। जांच टीम ने खलीनी के झंझीड़ी क्षेत्र सहित कुफ्टाधार, कुफरी, फागू, कोटी, चायल, मशोबरा व अन्य संभावित ठिकानों में रेड की। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
गौर हो कि पंजाब के बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में अदालत ने पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कथित घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत के साथ ही अन्य लोगों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन