फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Punjab Vidhan Sabha Election 2022 Voting and Himachal police nakabandi at border area in bilaspur naina devi

बिलासपुर: पंजाब में मतदान के चलते खुद सीमा पर तैनात रहे डीआईजी, एसपी

Sun, 20 Feb 2022 08:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी/स्वारघाट(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी/स्वारघाट(बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Feb 2022 08:33 PM IST
सार

पंजाब में मतदान के चलते पुलिस उपमहानिरीक्षक मंडी रेंज मधुसूदन शर्मा बस्सी में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने रविवार को पंजाब से लगते 28 किलोमीटर सीमा का एसपी बिलासपुर एसआर राणा के साथ दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा।

विज्ञापन
Punjab Vidhan Sabha Election 2022 Voting and Himachal police nakabandi at border area in bilaspur naina devi
नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों से बात करते डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव में मतदान के मद्देनजर 2 फरवरी से प्रदेश पुलिस की तरफ से पंजाब के साथ लगते बिलासपुर जिला के नयनादेवी विस क्षेत्र के बॉर्डर एरिया पर नजर रखने के लिए आईआरबी की 10 कंपनियां तैनात की गई थी। इसका मकसद चुनाव को प्रभावित करने वाली नकदी, शराब, ड्रग्स व हथियार जैसी सामग्री पर नजर रखना था। वहीं, डीएसपी रैंक का एक अधिकारी भी पंजाब के चुनाव संपन्न होने तक बॉर्डर पर तैनात किया गया था।

विज्ञापन


पंजाब में मतदान के चलते पुलिस उपमहानिरीक्षक मंडी रेंज मधुसूदन शर्मा बस्सी में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने रविवार को पंजाब से लगते 28 किलोमीटर सीमा का एसपी बिलासपुर एसआर राणा के साथ दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। मतदान के चलते सीमा से आवाजाही करने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की गई। पंजाब विस चुनाव के चलते बिलासपुर और पंजाब की सीमा पर सात जगह नाकाबंदी की गई थी। जिसमें बैहल, टोबा, सैहला घोड़ा, मजारी, दबट, ग्वालथाई और जंडोरी शामिल है। इन सातों नाकों पर रात दिन पुलिस की नजर बनी रही, ताकि सीमा पर किसी प्रकार की गैर कानूनी प्रक्रिया को अंजाम न दिया जाए। 
विज्ञापन


शनिवार शाम से डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन शर्मा, एसएचओ कोट गौरव भारद्वाज, डीएसपी श्री नयना देवी जी पूर्ण चंद समेत सीमा पर तैनात सभी जवानों की नजर सीमा से होने वाली आवाजाही पर रही। रविवार को पूरा दिन पुलिस उप महानिरीक्षक बॉर्डर एरिया का दौरा करते रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सीमा पर किसी प्रकार की कोई गैर कानूनी प्रक्रिया करते हुए कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपट गए। पुलिस के जवानों ने बेहतरीन तरीके से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed