फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   punjab private bus accident in una himachal

गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक की मौत, 40 घायल

Thu, 08 Nov 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुलैहड़/टाहलीवाल(ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुलैहड़/टाहलीवाल(ऊना) Updated Thu, 08 Nov 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
punjab private bus accident in una himachal

हरोली के पोलियां बीत गांव में होशियारपुर के श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 40 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गौरव निवासी अजड़ाम जिला होशियारपुर के रूप में की गई है।

विज्ञापन


हादसे में घायल लोगों में से करीब 29 को पंजाब के माहिलपुर अस्पताल ले जाया गया है। जबकि अन्यों को हरोली और ऊना अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि होशियारपुर जिले के अजड़ाम गांव के श्रद्धालु वीरवार सुबह हरोली के गोंदपुर बुल्ला में जठेरे पूजने आए थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद सभी लोग स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोलियां बीत में चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

punjab private bus accident in una himachal

बस के गिरते ही स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच पुलिस और एंबुलेंस को भी घटना की सूचना दी गई। हादसे में घायलों को हरोली, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और पंजाब के माहिलपुर अस्पताल में भेजा जा गया है।

जहां पर घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी पहुंच गए थे। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

घायलों की सूची

punjab private bus accident in una himachal

शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

घायलों की पहचान होशियारपुर के अजड़ाम निवासी 32 वर्षीय मनदीप कौर, 3 वर्षीय लवजोत सिंह, 27 वर्षीय प्रिया, 26 वर्षीय बलविंद्र कौर, 58 वर्षीय मनजीत कुमार, 64 वर्षीय गुरमेल सिंह, 55 वर्षीय सुरेंद्र कौर, 50 वर्षीय जयराम, 56 वर्षीय बलवीर सिंह, 45 वर्षीय महेंद्र कौर, 2 वर्षीय जसलीन, पवन कुमार, शीतल के रूप में पहचान हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed