फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab Congress in-charge Asha Kumari hits out at centre

पंजाब कांग्रेस प्रभारी बोलीं, सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा केंद्र

Mon, 18 Jul 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा) Updated Mon, 18 Jul 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress in-charge Asha Kumari hits out at centre

पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी ने केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने जसूर में पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस चट्टान की तरह मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


भाजपा का मुखौटा अरुणाचल और उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम से लोगों के सामने आया है। राहुल और सोनिया गांधी ने उन्हें पंजाब में चुनावों की जिम्मेदारी दी है। इसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगी। दावा किया कि पंजाब में इस बार कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। पंजाब में अंदरूनी धड़ेबाजी को नकारते हुए आशा ने कहा की पार्टी एकजुट है।
विज्ञापन


पंजाब में उनका मुकाबला शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन से है। चुनावों में आम आदमी पार्टी के असर को नकारते हुए कहा कि यह बाहरी लोगों का चुनाव नहीं है। वह 22 जुलाई को स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर होशियारपुर से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। पंजाब के 21 प्रशासनिक जिले और 28 ग्रामीण जिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों को 6 जोन में बांटा है। हर हलके का दौरा किया जाएगा। कहा कि 45 दिन तक मंत्री, विधायक, सांसद पंजाब के सभी 117 हलकों का  दौरा करेंगे। पंजाब में विधानसभा चुनावों के इच्छुक उम्मीदवारों से 15 अगस्त तक फार्म मांगे जा रहे हैं। इस दौरान नूरपुर के विधायक अजय महाजन भी उपस्थित रहे।


उद्योगपतियों के ऋण माफ, किसान परेशान
आशा कुमारी ने कहा की दालों का पोर्ट्स के जरिये स्कैम हो रहा है। सभी जानते हैं कि पोर्ट्स पर किसका बाहुप्तय है। उद्योगपतियों के ऋण माफ किए जा रहे हैं, जबकि किसानों का कर्जा माफ करने में केंद्र सरकार आनाकानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed