फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab Chief Minister Capt Amarinder Singh In Manali

सैर-सपाटे को यहां पहुंचे पंजाब के सीएम अमरिंदर, बिताएंगे गर्मियों की छुट्टियां

Sun, 20 May 2018 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Updated Sun, 20 May 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab Chief Minister Capt Amarinder Singh In Manali

पड़ोसी राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह शनिवार को मनाली पहुंच गए हैं। वह यहां करीब पांच दिनों तक मनाली की वादियों का सैर सपाटा करेंगे। उनके मनाली पहुंचने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमरिंद्र सिंह शनिवार सुबह 8:15 बजे मनाली के साथ लगते सासे हेलीपैड उतरे जहां से वह वाया रोड शनाग गांव स्थित उर्वशी रिट्रीट पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पर शनाग पंचायत के प्रधान वेद राम ठाकुर और उनकी पत्नी चंपा ठाकुर ने कुल्लवी रीति रिवाज से पंजाब के मुख्यमंत्री, उनके मंत्री राणा सोढ़ी और दोस्तों का स्वागत किया। 23 मई तक की छुट्टी बिताने पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह का सोलंग नाला के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा, नग्गर व रायसन का भी सैर सपाटा करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को वह दिनभर होटल में ही रहे। अमरिंद्र सिंह के मनाली पहुंचे पर उनका सुरक्षा घेरा भी कसा गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जहां कमांडों तैनात है तो वहीं हिमाचल पुलिस ने भी  शनाग गांव स्थित उर्वशी रिट्रीट के चारों ओर से कड़ा सुरक्षा पहरा बिठाई  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंद्र सिंह गर्मियों की छट्टियों मनाने पर्यटन नगरी मनाली आते रहते है और अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी वह मनाली आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed