{"_id":"46298a8c7c883660e91c7561e7b33bcd","slug":"punjab-beat-himachal-in-vijay-hazary-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मैच में पंजाब से हारा हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मैच में पंजाब से हारा हिमाचल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 14 Nov 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल की टीम का जादू नहीं चल पाया। विजय हजारे रणजी मुकाबले में पंजाब ने हिमाचल को तीन विकेट से हरा दिया। युवराज सिंह और हरभजन सिंह के बल्ले का कमाल शुक्रवार को भी देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
इससे प्रशंसक मायूस दिखे। युवराज सिंह महज चार रन बनाकर पैवीलियन लौट गए जबकि हरभजन भी एक ही विकेट ले पाए। हिमाचल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज चोपड़ा को महज 12 रनों पर संदीप शर्मा ने आउट कर दिया।
विज्ञापन
राघव भी महज 15 रनों के निजी स्कोर पर कैच थमा बैठे। एआर कलसी ने केवल दो रन बनाए। इसके बाद पी डोगरा और ऋषि धवन ने खेल को कुछ रोमांचक मोड़ दिया। डोगरा ने 53 और धवन ने 42 रन बनाए। पूरी टीम 84.4 ओवर में महज 196 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
सात विकेट गंवाकर जीता पंजाब
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। सात विकेट के नुकसान पर पंजाब ने 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज एम वोहरा ने 18 और अमितोज ने 50 रन बनाए।
मनदीप ने पांच, जबकि युवराज ने 16 गेंदों का सामना करते हुए चार रन बनाए। गुरकिरत सिंह ने 49 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में हिमाचल के जसवाल ने तीन, वीआई मल्लिक ने दो विकेट लिए। जबकि पंजाब के संदीप ने तीन, बलजीत सिंह ने दो विकट लिए। हरभजन और युवराज को एक-एक विकेट मिला।