फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pump house and tanks of Kurpan Khad drinking water scheme have vanished completely, mukesh took stock of the d

Shimla: कुर्पन खड्ड पेयजल योजना की पंप हाउस और टैंकों का मिटा नामोनिशान, उपमुख्यमंत्री ने नुकसान का लिया जायजा

Fri, 02 Aug 2024 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Aug 2024 06:03 PM IST
सार

मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड से बनोखरी दत्तनगर में जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमों को हुए नुकसान का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Pump house and tanks of Kurpan Khad drinking water scheme have vanished completely, mukesh took stock of the d
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड से बनोखरी दत्तनगर में जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर 315 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और योजना का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा था। बादल फटने से आई बाढ़ ने इस योजना के पंप हाउस, मशीनरी और टैंकों का नामोनिशान मिटा दिया। इस योजना को पुनः स्थापित करने के लिए विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिमला के मतियाना क्षेत्र की कुर्पन खड्ड पेयजल योजना के बूस्टर, इंटेक स्ट्रक्चर, फीडल लाइन, पंप हाउस, पंपिंग मशीनरी, पाइपें टूटने और बह जाने से जल शक्ति विभाग को 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि रामपुर में जल शक्ति विभाग को 7.5 करोड की 19 पेयजल योजनाओ व एक सीवरेज लाइन को भी नुकसान हुआ है। 19 पेयजल योजनाओं में से 4 निर्माणाधीन थीं। 10 पेयजल योजनाओं को पुनः चालू कर दिया गया है और शेष 5 को शुक्रवार शाम तक शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रामपुर अस्पताल में पानी की सप्लाई को पिछले कल ही बहाल कर दिया गया था। इसके पश्चात मुकेश ने बागी पुल में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस अवसर पर इंजीनियर इन चीफ अंजू शर्मा व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

डरोपा में जल्द लगेगा बेली ब्रिज : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाढ़ प्रभावित डरोपा गांव का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को दौरा कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बीते दिन कुर्पन खड्ड में आई बाढ़ के कारण डरोपा में नित्थर से रामपुर को जोड़ने वाला पुल बह गया है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों का संपर्क कट गया है। नित्थर, देहरा, लोट, दुराह, गड़ेज, शिल्ली, कुठेड़ और पलेही का संपर्क कटने से हजारों लोग परेशान हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बेली ब्रिज लगाया जाएगा। आनी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपेंद्रकांत मिश्रा ने कहा कि हम संकट की इस घड़ी में प्रभावित क्षेत्र की जनता के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed