{"_id":"5c72b902bdec22739e2a610d","slug":"pulwama-terror-attack-davindra-father-statement-on-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला: जांबाज बेटे को देख भावुक हो गए पिता, ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमला: जांबाज बेटे को देख भावुक हो गए पिता, ये कहा
Mon, 25 Feb 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए ईसपुर गांव के जांबाज दविंद्र का मिल्ट्री अस्पताल चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। रविवार को परिवार के सदस्यों ने दविंद्र से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। दविंद्र के पिता रामचंद, उनकी पत्नी कंचन के साथ भाभी सुदेश कुमारी एवं भाई राकेश शामिल थे।
विज्ञापन
बेटे दविंद्र को देखकर पिता भावुक हो गए। पिता राम चंद ने बेटे को शाबाशी दी कि उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए जान की भी परवाह न करते हुए दुश्मनों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई। बेटे ने परिवार एवं प्रदेश का पूरे देश में नाम ऊंचा किया है। उन्हें दविंद्र पर गर्व है।
विज्ञापन
उधर, लगभग तीन महीने पहले दविंद्र के साथ शादी के बंधन में बंधी कंचन भी भावुक हो गईं। उनकी भाभी सुदेश ने भी देवर दविंद्र को जल्दी स्वस्थ होकर घर वापस आने के लिए शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने बताया कि लाला वाले पीर की कृपा से दविंद्र इस हादसे से बच गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दविंद्र हर वीरवार को व्रत रखते हैं। सभी लोगों की दुआओं का असर है कि दविंद्र की हालत में सुधार हो रहा है। पुलवामा आतंकी मुठभेड़ के दौरान ईसपुर के दविंद्र को गोली हेल्मेट से लगकर गोली उनकी आंख में लगी थी। इससे देवेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। इनका चंडीगढ़ मिल्ट्री अस्पताल में उपचारी जारी है।