फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pulses price came down in Himachal.

महंगाई के बीच राहत भरी खबर, घट गए हैं दालों के रेट

Fri, 12 Aug 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 12 Aug 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
Pulses price came down in Himachal.

शिमला में दालों के दामों में कमी आई है। दामों में 30 से 40 रुपये की गिरावट आई है। ओपन मार्केट में 170 रुपये बिकने वाली उड़द की दाल 139 रुपये किलो बिक रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में दालों की आमद में बढ़ोतरी होने के कारण दाम गिरे हैं।

विज्ञापन


पिछले माह दालों के दामों में भारी बढ़ोतरी होने के कारण रसोई घरों से लोगों की कई दालें गायब हो चुकी थी। इनमें से डिपुओं में भी बिकने वाली दालों में पांच से पंद्रह रुपये की बढ़ोतरी हो गई थी। लोग गिनी चुनी दालों की खरीददारी बाजारों से कर रहे थे।
विज्ञापन


जबकि महंगी दालों को किलों लेने के बजाय आधा किलों खरीददारी कर संतोष करना पड़ रहा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में ओपन मार्केट से पहुंचे दामों में अरहर 152 रुपये प्रतिकिलो और मूंग की दाल 84 रुपये बिक रही है। इसके अलावा सब्जियों के दामों में भी कुछ हद तक गिरावट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों की मंडियों पर निर्भर करते हैं रेट

Pulses price came down in Himachal.

पड़ोसी राज्यों में दालों की आमद बढ़ने के कारण दालों के रेट में कमी आई है। लोगों को ओपन मार्केट में इन दिनों सस्ती दरों पर दालें उपलब्ध हो रही हैं। - पुरूषोत्तम सिंह, - जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले

मार्केट में दाल चना के रेट 114
राजधानी में दाल चना लगातार महंगा होती जा रही है। बीते दिनों 70 से 80 रुपये किलो दाल बिक रही थी। ओपन मार्केट में यह चना दाल इन दिनों 114 रुपये बिक रही है।

95 रुपये बिक रहा मटर
मटर के दामों में तेजी आई  है। इन दिनों मटर 95 रुपये, फ्रांसबीन 45, पालक 50, गोभी 32, भिंडी 24 रुपये बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed