उत्तर भारत के मच्छरों पर शोध करेंगे पुडुचेरी के विशेषज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की रोकथाम को बिलासपुर में डेरा जमाए पुडुचेरी की टीम पूरे उत्तर भारत में मच्छरों पर शोध करेगी। वैज्ञानिकों की टीम बिलासपुर के बाद हिमाचल के लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा और मनाली भी जाएगी।
मच्छरों को पकड़ कर यह टीम शोध के लिए अपने साथ ले जाएगी। टीम के साथ आए वैज्ञानिकों ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि वह पूरे उत्तर भारत से मच्छरों को पकड़ेगी। जिसके बाद अपने साथ पुडुचेरी ले जाएगी।
यहां पर इन मच्छरों पर शोध किया जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से उन्हें इस कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। इस शोध के तहत टीम सदस्य उन तमाम स्थानों का दौरा करेंगे जहां मच्छर होते हैं और इनका लोगों पर असर पड़ रहा है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में इस समय मच्छरों का प्रकोप चल रहा है। इसी को देखते हुए पुडुचेरी से आई टीम मच्छरों को पकड़ रही है। जिन्हें वह अपने साथ ले जाएगी। उन्होंने बताया कि मच्छरों पर शोध से मच्छरों की प्रजातियों की सूचीबद्ध किया जाएगा।
यह मच्छर किस तरह के वायरस के वाहक बन रहे हैं और इसका मानव जीवन पर कैसा और कितना असर पड़ रहा है, इन तमाम सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे। इस शोध के आधार पर मच्छरों का जीवन चक्र और सबसे ज्यादा पनपने की स्थितियों को चिन्हित किया जाएगा। अब तक जहां से भी मच्छर पकड़े गए हैं, वहां की लोकेशन से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट बनाई गई है।