फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public Works Minister visited HPU hostels

Shimla News: लोक निर्माण मंत्री ने किया एचपीयू छात्रावासों को दौरा

Wed, 02 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Public Works Minister visited HPU hostels
समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

चीफ वार्डन ने की नए छात्रावास बनवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के छात्रावासों का दौरा किया और विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना।

लोक निर्माण मंत्री ने शहीद भगत सिंह छात्रावास का भी दौरा किया। इस छात्रावास की पांचवीं मंजिल से गिरकर अखिल की मौत हो गई थी। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष छात्रों को छात्रावासों में पेश आ रही समस्याओं को उठाकर इनका समाधान करने की मांग की। विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने विक्रमादित्य सिंह को छात्रावासों से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया। इनमें विवि में मांग के अनुसार नए छात्रावासों का निर्माण करवाने, छात्र के परिवार को मुआवजा दिलाने, सभी छात्रावासों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बजट उपलब्ध करवाने, श्रीखंड छात्रावास का जियोलॉजिकल सर्वे करवाने की मांगें शामिल हैं। इसके अलावा छात्रावासों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की टारिंग करवाने, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, नई सोलर लाइट लगाने, शहीद भगत सिंह छात्रावास में पुस्तकालय खोलने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन



एसएफआई ने भी सौंपा ज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री को एसएफआई ने भी मांगपत्र सौंपा। इसमें इकाई अध्यक्ष अंकुश और रितेश ने पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच करवाने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि 2019 में विज्ञापित किए शिक्षकों के पदों पर पूर्व वीसी ने अपने चहेतों को योग्यता को दरकिनार कर भर्ती किया। इसके अलावा विवि में नए छात्रावासों का निर्माण करने और पुराने छात्रावासों की मरम्मत करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article