फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Public Works Minister Vikramaditya singh raised the demand for inclusion of nine roads in the Bharatmala proje

Himachal: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने भारतमाला परियोजना में नौ सड़कों को शामिल करने की मांग उठाई

Mon, 17 Apr 2023 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय से भेंटकर भारत माला परियोजना के तहत राज्य की 1254 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों को भी शामिल करने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन
Public Works Minister Vikramaditya singh raised the demand for inclusion of nine roads in the Bharatmala proje
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय से भेंटकर भारत माला परियोजना के तहत राज्य की 1254 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों को भी शामिल करने का अनुरोध किया। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर ज्वालामुखी-देहरा-ज्वाली-राजा-का-तालाब-जसूर तक 90 किलोमीटर का भाग, द्रमण-सिहुंता-चुवाड़ी-जोत-चंबा-कोटी-तीसा-किलाड़ तक 271 किलोमीटर सड़क शामिल है। इस सड़क पर 2 सुरंग बनाने का प्रावधान किया गया है जिससे पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


इससे जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगते संसारी नाला को तांदी से भी जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 705 पर छैला सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग 907 का छैला-सैंज-ओच्छघाट-सराहन तक का 108 किलोमीटर लंबा भाग, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर 260 किमी लंबी शिमला (ढली)-तत्तापानी-चैलचौक-जंजैहली-छतरी-रानाबाग-नागन सड़क सुरंग सहित तथा डडौर-नेरचौक तक संपर्क मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर 102 किलोमीटर लंबा शिमला (तारादेवी) कुनिहार-रामशहर-नालागढ़-धारोवाला-घनौली भाग, राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर 172 किलोमीटर लंबी तांदी से संसारी नाला सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग 21 का घटासनी-शिल्ह-बुधाणी-भुभुजोत-कुल्लू 52 किलोमीटर लंबा भाग, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सनोरा-राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार-रोहनाट-जमाली तक 114 किलोमीटर भाग व राष्ट्रीय राजमार्ग कलूर 03 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर धनेटा-बड़सर-शाहतलाई-बरठीं-निहारी तक सड़क का 85 किलोमीटर लंबा भाग शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य में सड़क संपर्क और मजबूत होगा। लोक निर्माण मंत्री ने 108.33 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क, स्वां नदी पर 560 मीटर लंबे पुल तथा ऊना जिले में 50.60 करोड़ रुपये लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग 503 तक पंडोआ से त्यूणी सड़क के विस्तार कार्य के लिए सीआईआरएफ के अंतर्गत सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने प्रदेश की विभिन्न सड़कों की स्थिति व प्रगति के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का आग्रह
 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से भेंटकर पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) चरण-3 के तहत 2813 करोड़ रुपये की लागत की 2565 किलोमीटर लंबी 242 सड़कों को शीघ्र ही स्वीकृति दिए जाने का आग्रह किया। लोक निर्माण विभाग ने इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रेषित की है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-3 के तहत 3125 किलोमीटर सड़क निर्माण लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें बैच एक के तहत गत वित्तीय वर्ष के दौरान 440 किलोमीटर सड़कों के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-3 के माध्यम से राज्य में ग्रामीण सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार से उदार सहायता व सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed