{"_id":"5770b1534f1c1bcb7379b231","slug":"public-distribution-system-ration-dipos-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालों की सप्लाई पहुंची पर चीनी-तेल के लिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालों की सप्लाई पहुंची पर चीनी-तेल के लिए इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सस्ती दालों की सप्लाई गोदामों में पहुंच गई है। लेकिन इस बार ये दालें सस्ती नहीं बल्कि महंगी मिलेंगी। दाल चना 35 के बजाय 61, राजमा 30 के बजाय 35 और काला मसर दाल 45 के बजाय 55 रुपये प्रति किलो दी जाएगी। बड़ी बात यह है कि दाल चना पांच या इससे अधिक संख्या वाले परिवारों को ही दी जाएगी।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने दाल चना को इस बार तीसरे नंबर पर रखा है। जुलाई महीने से उपभोक्ताओं को डिपुओं में दालें मिलना शुरू हो जाएंगी। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दालों के नए दाम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को भेज दिए गए हैं। उधर, उपभोक्ताओं को अभी तेल नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर नहीं किए हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने में अभी वक्त लगेगा। चीनी के टेंडर दो दिन पहले हो चुके हैं लेकिन डिपुओं में सप्लाई नहीं पहुंची है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने बताया कि चीनी का सप्लाई आर्डर जारी कर दिया गया है। तेल के टेंडर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन