{"_id":"65087844a48cf3bedc002804","slug":"public-distribution-system-pulses-missing-from-ration-depots-of-himachal-22-thousand-quintal-consignment-not-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक वितरण प्रणाली: हिमाचल के राशन डिपुओं से दालें गायब, नहीं पहुंची 22 हजार क्विंटल खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक वितरण प्रणाली: हिमाचल के राशन डिपुओं से दालें गायब, नहीं पहुंची 22 हजार क्विंटल खेप
Tue, 19 Sep 2023 10:26 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:26 AM IST
सार
प्रदेश के राशन डिपुओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली दालों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। कई डिपुओं में पिछले दो माह से ही दालों की किल्लत है।
विज्ञापन
दालें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली दालों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। कई डिपुओं में पिछले दो माह से ही दालों की किल्लत है। इस माह भी अब तक दालें नहीं पहुंची हैं, जबकि महीना आधा बीत चुका है।
विज्ञापन
अभी स्थिति यह है कि कई जगह इक्का-दुक्का दालें मिल भी रही हैं। अब तक प्रदेश में 32,000 क्विंटल दालों की आपूर्ति हो सकी है। 22,000 क्विंटल आपूर्ति बाकी है। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने इस माह के लिए 54,000 क्विटंल दालों की आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले माह दालों के टेंडर देरी के चलते आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है। निगम का कहना है कि 25 सितंबर तक डिपुओं में दालों की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। बता दें कि सूबे में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 12 लाख परिवार बीपीएल, अंत्योदय और एनएफएसए से संबंध रखते हैं। जबकि सात लाख परिवार एपीएल की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
अभी राशन कार्ड धारकों को डिपुओं से उड़द, मलका और चने की दाल मिल रही है। दालों का संकट अगस्त से चल रहा है। हालांकि सरकार ने बैकलॉग देने की बात भी कही, लेकिन इस माह का कोटा भी अब तक कई परिवारों को नहीं मिल सका है।
राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक रामकुमार गौतम ने बताया कि सूबे में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। 25 सितंबर तक प्रदेश के सभी डिपुओं में आपूर्ति हो जाएगी। प्रदेश में 54,000 क्विंटल दालों की सप्लाई में से 32,000 क्विंटल की आपूर्ति हो चुकी है।