फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PSA plants established during Corona period will be closed on September 30, 32 employees will become unemploye

Solan News: कोरोना काल में स्थापित पीएसए प्लांट 30 सितंबर को होंगे बंद, 32 कर्मचारी हो जाएंगे बेरोजगार

Tue, 19 Sep 2023 11:14 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

कोरोना काल में लगे पीएसए प्लांट फिर बंद हो जाएंगे। 30 सितंबर को पीएसए प्लांट में आउटसोर्स में तैनात 32 तकनीकी कर्मचारियों का सेवाकाल पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
PSA plants established during Corona period will be closed on September 30, 32 employees will become unemploye
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेशभर में कोरोना काल में स्थापित पीएसए प्लांट फिर बंद हो जाएंगे। 30 सितंबर को पीएसए प्लांट में आउटसोर्स में तैनात 32 तकनीकी कर्मचारियों का सेवाकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में इन कर्मचारियों को बेरोजगार होने का संशय भी पैदा गया है। इन कर्मचारियों का जुलाई में सेवा विस्तार हुआ था। अब इन कर्मचारियों पर फिर बेरोजगारी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। बीते आदेशों के मुताबिक 30 सितंबर के बाद ये कर्मचारी स्वयं भारमुक्त हो जाएंगे। साथ ही प्लांट को चलाने के लिए स्थायी कर्मी तैनात करने के लिए कहा है। अस्पतालों में पहले ही नियमित कर्मचारियों की कमी है। यदि नियमित स्टाफ इसे चलाता है तो उन्हें एक तो किसी भी प्रकार का तकनीकी ज्ञान नहीं हैं।

विज्ञापन


ऐसे में विभाग पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। आदेशों को जारी करने से पहले विभागाध्यक्षों ने मरीजों को मिल रही सुविधा के बारे में भी नहीं सोचा है। गौरतलब है कि प्रदेशभर में करोड़ों रुपये खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट लगाए थे। इन प्लांट से न केवल कोरोना पीड़ितों को फायदा मिल रहा था। बल्कि अन्य सांस संबंधी मरीजों को भी आसानी थी। वहीं ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत भी अस्पतालों में प्लांट के बाद कम हो गई थी। प्लांट को आउटसोर्स पर लगे कर्मचारी लगभग 20 से 24 घंटे तक चला रहे थे। इन कर्मचारियों को निकालने के बाद प्लांट में ताला लग जाएगा है। इस कारण अस्पतालों में मरीजों को सिलिंडर के जरिए ही ऑक्सीजन मिलेगी। इससे अस्पतालों का खर्चा और अधिक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल और जुलाई में दिया था सेवा विस्तार
पीएसए प्लांट में तैनात कर्मचारियों काे अप्रैल और जुलाई में सेवा विस्तार दिया था। 31 मार्च को तकनीकी कर्मचारियों का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद इन्हें निकालने के आदेश भी जारी हो गए थे। इसके बाद कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया था, जो 30 जून को फिर खत्म हो गया जिसे जुलाई में 30 सितंबर तक बढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में 30 सितंबर तक आदेशों के अनुसार पीएसए प्लांट में लगे कर्मचारियों से सेवा लेने के लिए कहा है। आगामी आदेश नहीं आए हैं। जैसे ही आदेश प्राप्त होंगे कर्मचारियों को बता दिया जाएगा।-डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed