फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protests aside, attendance of Sahib employees will be taken through biometrics.

Shimla News: विरोध दरकिनार, सैहब कर्मियों की बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी

Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protests aside, attendance of Sahib employees will be taken through biometrics.
नगर निगम का पर्सनल मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर तैयार, सोसायटी के तहत तैनात हैं आठ सौ कर्मी
विज्ञापन

हाजिरी, छुट्टी और ईएसआई का रिकार्ड होगा ऑनलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम ने सैहब कर्मचारियों का विरोध दरकिनार कर हाजिरी बायोमीट्रिक मशीनों से लगाना अनिवार्य कर दी है। यह हाजिरी सुबह और शाम दोनों वक्त लगानी होगी।

बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के बाद ही दिसंबर माह में उन्हें तनख्वाह दी जाएगी। नगर निगम ने मंगलवार को इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए। निगम का दावा है कि इससे कर्मचारियों की हाजिरी, छुट्टी और ईएसआई समेत तमाम रिकार्ड भी ऑनलाइन होगा। नगर निगम में सैहब सोसायटी के तहत 800 कर्मचारी फील्ड में ड्यूटी देते हैं लेकिन अब फील्ड में ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारियों को दोनों समय बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश नगर निगम ने जारी कर दिए हैं। निगम का दावा है कि अभी एक समय तो करीब 90 फीसदी कर्मचारी इस प्रणाली के जरिये हाजिरी लगा रहे हैं लेकिन कुछेक इसका विरोध कर रहे हैं। अब पर्सनल मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर बनने के बाद दोनों समय बायोमीट्रिक मशीन हाजिरी लगाई जाएगी। इससे न केवल कर्मचारियों का पूरा डाटा निगम के पास रहेगा। काम में भी पारदर्शित आएगी। दूसरी ओर ड्यूटी के दौरान कुछेक कर्मी गायब रहते हैं या किसी और को काम में भेज देते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद रिकार्ड निगम के पास रहेगा। नगर निगम का कहना है कि कई बार कर्मचारियों का डाटा अगर लेना हो तो रिकार्ड न मिलने पर निगम को परेशानी पेश आती थी। वह भी इस प्रक्रिया से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन




कोट
नगर निगम के सैहब कर्मचारियों को दिसंबर की तनख्वाह बायोमीट्रिक हाजिरी के तहत ही दी जाएगी। पर्सनल मैनेजमेंट सिस्टम व्यवस्था के बाद यह व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला

हाजिरी लगाने पर डाला जा रहा दबाव : सिंह
सैहब सोसायटी वेलफेयर वर्कर यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि नगर निगम बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने पर जबरन दबाव डाल रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि पहले निगम फील्ड और ऑफिस के कर्मियों में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों को खत्म करें। इसके अलावा उन्हें सम्मान वेतन, कैलेंडर की छुट्टियां, ग्रेच्युटी और चेजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article