{"_id":"5bb21584867a557fff7311b8","slug":"protests-against-bus-fare-hike-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस किराया बढ़ोतरी का प्रदेश में चौतरफा विरोध, सड़कों पर उतरी माकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस किराया बढ़ोतरी का प्रदेश में चौतरफा विरोध, सड़कों पर उतरी माकपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Oct 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार की ओर से बढ़ाए गए बस किराए का चौतरफा विरोध हो रहा है। हिमाचल यूथ कांग्रेस की ओर से जिलों में प्रदर्शन करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने इसके विरोध में राज्यपाल देवव्रत आचार्य से मिलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
माकपा ने सोमवार को सभी जिलों में प्रदर्शन कर जयराम सरकार को कोसा। सरकार ने न्यूनतम किराए में दोगुना बढ़ोतरी की है, जबकि प्रति किलोमीटर किराया भी 20 से 24 फीसदी बढ़ाया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि जनता विरोध कर रही है। हिमाचल के इतिहास में सबसे ज्यादा किराया जयराम सरकार में बढ़ा है। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस न्यूनतम किराया 4 रुपये, जबकि प्रति किलोमीटर किराया 10 से 12 फीसदी करने की मांग करेगी।
विज्ञापन
निजी बसों में बिना टिकट दिए लिया जा रहा न्यूनतम किराया
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ने से जनता और परिचालकों के बीच अकसर बहसबाजी हो रही है। निजी बसों के कंडक्टर बिना टिकट दिए न्यूनतम किराया 6 रुपये ले रहे हैं।
माकपा ने भी किराए के विरोध में सभी जिलों में प्रदर्शन किए। राज्य सचिवालय मंडल के सदस्य संजय चौहान ने कहा कि अगर किराया बढ़ाने का फैसला वापस नहीं लिया तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
हिमाचल में वर्ष 2013 से बस किराया नहीं बढ़ा है। डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। बसों के खरीद में भी 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि किराया नहीं बढ़ाया गया था।- गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री