फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest against sms company at una himachal

लोगों के करोड़ों बटोरकर निजी कंपनी गायब, ऐसे चलता था कारोबार

Tue, 04 Sep 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 04 Sep 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
protest against sms company at una himachal

घर बैठे हर महीने पांच हजार रुपये कमाने का झांसा देकर निजी कंपनी के संचालक लोगों के करोड़ों रुपये बटोरकर फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह जब लोगों को ऊना कॉलेज के नजदीक कंपनी कार्यालय में ताले होने और संचालकों के फरार होने की भनक लगी तो उन्होंने खूब हंगामा किया।

विज्ञापन


गुस्साए सैकड़ों लोगों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की और जो सामान हाथ लगा उसे ले गए। इसके बाद ठगी के शिकार लोगों ने ऊना थाना पहुंचकर शिकायत दी। दोपहर बाद लोग एसपी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा के तीन कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निजी इंडिया एडवर्टीजमेंट सर्विस कंपनी ने करीब 70 हजार लोगों को यूजर आईडी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को घर बैठे मोबाइल से करने थे एसएमएस

protest against sms company at una himachal
इसके बदले 3-3 हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर 150 के करीब फ्रेंचाइजी चल रही थीं। आईडी से लोगों को घर बैठे मोबाइल से एसएमएस करने थे।

इसके बदले हर माह पांच हजार देने का झांसा दिया। शुरुआती दौर में कंपनी ने कुछ लोगों को पैसे दिए, लेकिन अब अचानक हजारों लोगों के पैसे डकारकर कंपनी के नुमाइंदे बोरिया बिस्तर समेट फरार हो गए हैं।
 

ऐसे चलता था कारोबार

protest against sms company at una himachal

ऊना कॉलेज के समीप एक कंपनी काफी समय से मोबाइल एसएमएस करने के नाम पर लोगों को रोजगार दे रही थी। कंपनी से तीन हजार रुपये में आईडी लेने पर 70 दिन के बाद पांच हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे।

प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी लोग कंपनी के साथ जुड़ने लगे। कई लोगों ने लालच में आकर 10 से 500 आईडी तक खरीद लीं। यहां तक लोगों ने आईडी लेने के लिए अपने गहने तक बेच दिए।

कइयों ने फ्रेंचाइजी लेकर ऑफिस खोले और आगे आईडी बेचने लगे। कंपनी के झांसे में कालेजों के छात्र, महिलाएं सहित अन्य लोग शामिल है। 

विशाल ने 12 लाख से खरीदे 500 आईडी

protest against sms company at una himachal

ऊना निवासी विशाल ने बताया कि उसने कंपनी से 12 लाख में 500 आईडी ले रखी हैं। उन्हें सुबह ही कंपनी के काम बंद करने की सूचना मिली। छात्रा अनु ने बताया ने कि उसने 6 हजार रुपये और सन्नी ने कंपनी में 24 हजार रुपये लगाए हैं।

बख्शो देवी ने 30 हजार में फ्रेंचाइजी ले रखी है। उसने करीब 1000 हजार लोगों की आईडी बनाई थी। इसकी पेमेंट कंपनी को दे रखी है। 10 लोगों को पैसे वापस आने शुरू हुए थे। बख्शो ने बताया एक दिन पहले ही उसने पांच लाख रुपये जमा करवाए हैं। आकाश ने 16 आईडी ले रखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed