{"_id":"6a5a48f29850528b7d08a334","slug":"protest-against-anti-encroachment-action-rally-held-with-slogan-shouting-shimla-news-c-19-sml1002-755110-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अतिक्रमण पर कार्रवाई के विरोध में \nप्रदर्शन, रैली निकालकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अतिक्रमण पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, रैली निकालकर की नारेबाजी
विज्ञापन
राजधानी के बाजारों में तहबाजारियों को हटाने पर गरमाया माहौल, लोअर बाजार में कटोरा लेकर निकाली विरोध रैली
अवैध रूप से सड़कों पर बैठे तहबाजारियों का सामान जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में तहबाजारी को लेकर मामला गरमा गया है। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को एक ओर तहबाजारियों ने लोअर बाजार में विरोध रैली निकाली तो दूसरी ओर लक्कड़ बाजार के कुछ कारोबारी दुकानें बंद कर सड़क पर बैठ गए।
दोनों पक्षों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के बावजूद नगर निगम की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। नगर निगम की संपदा शाखा की टीम ने लोअर बाजार समेत उपनगरों में अवैध रूप से सड़कों पर सामान सजाने वाले तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। शहर के लोअर बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित करने और यहां बैठे तहबाजारियों को हटाने के विरोध में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से ही प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान तहबाजारियों ने हाथ में खाली कटोरा लेकर रैली निकाली। तहबाजारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। तहबाजारी नेता पवन शर्मा ने आयुक्त से कार्रवाई रोकने और तहबाजारियों को बसाने की मांग की। आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। लोअर बाजार नो वेंडिंग जोन है और यहां बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आयुक्त के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने पर तहबाजारी वापस लौट आए और बाजार में विरोध रैली निकाली। हाथ में कटोरा लिए तहबाजारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि निगम गरीबों को उजाड़ना बंद करे।
लक्कड़ बाजार में तहबाजारी बिठाने पर विवाद
शहर के लक्कड़ बाजार में पुलिस पोस्ट के समीप एक तहबाजारी के दुकान सजाने को लेकर शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ। स्थानीय कारोबारियों का कहना था कि एक ओर रीगल भवन के सामने बैठने वाले दर्जनों तहबाजारियों को निगम ने हटा दिया है, जबकि दूसरी ओर इस तहबाजारी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कुछ कारोबारी निगम कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त आयुक्त भुवन शर्मा से शिकायत की। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि यह तहबाजारी जहां बैठ रहा है, वह नो वेंडिंग जोन नहीं है। नियमानुसार वह यहां दुकान सजा सकता है। इसका पहचान पत्र भी बना हुआ है। इस पर कारोबारी भड़क गए। दोपहर 3:30 बजे उन्होंने दुकानें बंद कर लक्कड़ बाजार की सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने भराड़ी जा रही टैक्सियों की आवाजाही भी रोक दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसमें जिस तहबाजारी को लेकर विवाद था उसे वहां से हटा दिया गया। इसके बाद कारोबारी सड़क से उठने को तैयार हुए। वहीं नगर निगम का कहना है कि यह तहबाजारी यहां बैठ सकता है। यह क्षेत्र नो वेंडिंग जोन से बाहर है।
विज्ञापन
कोट
आयुक्त ने लिया बाजार का जायजा
नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने शुक्रवार को लोअर बाजार का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों से अतिक्रमण न करने की अपील की। कारोबारियों और अन्य लोगों ने निगम की कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि बाजार में अब आवाजाही आसान हुई है और व्यवस्था को जारी रखा जाना चाहिए।