{"_id":"60b8b4ca8ebc3e0bf31825d5","slug":"prostitution-racket-busted-in-nerchowk-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: निजी होटल में चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनकर पुलिस कर्मी ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: निजी होटल में चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनकर पुलिस कर्मी ने किया पर्दाफाश
Thu, 03 Jun 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:01 PM IST
सार
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा करने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर बल्ह पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट चलाने वाले होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह के निजी होटल में गुरुवार दोपहर पुलिस ने जाल बिछाकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस कर्मी को होटल में ग्राहक बनाकर भेजा गया। जैसे ही 2500 रुपये में सौदा तय हुआ, पुलिस टीम ने दो युवतियों और दो होटल कर्मियों को रंगेहाथ धर दबोचा।
विज्ञापन
दोनों युवतियों की उम्र 20 से 25 साल है। ये पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से संबंधित हैं। पुलिस ने धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस जिस्मफरोशी के धंधे में बाहरी राज्यों की युवतियों के संलिप्त पाए जाने से इसके पीछे किसी बड़े रैकेट का हाथ होने अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने मौके पर मौजूद होटल कर्मचारी से 2500 रुपये में युवती उपलब्ध करवाने की डील की।
विज्ञापन
इसके बाद होटल में कर्मचारी से पैसे लेकर पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की दो युवतियां उपलब्ध करवा दी गईं। इसके साथ ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर दोनों युवतियों को रेस्क्यू करने के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले में बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बल्ह पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा करने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर बल्ह पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट चलाने वाले होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। - शालिनी अग्निहोत्री, एसपी मंडी