फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prosthetic limbs distributed to the needy in Town Hall

Shimla News: टाउन हॉल में जरूरतमंदों को बांटे कृत्रिम अंग

Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prosthetic limbs distributed to the needy in Town Hall
शिमला। रोटरी जिला 3080 के सहयोग से रोटरी टाउन हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 10 जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। चंडीगढ़ से आए डॉक्टर अश्वनी और उनकी टीम ने सभी मरीजों का चेकअप किया उन्होंने उन्हें कृत्रिम बाजू तथा पैर लगाए।
विज्ञापन

डॉक्टर अश्वनी ने बताया कि करीब पांच महीने पहले एक शिविर में मरीजों की जांच की थी। इसके बाद एक सप्ताह के विशेष अभ्यास शिविर के माध्यम से उन्हें कृत्रिम अंगों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया और अब उन्हें उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। यह कृत्रिम अंग महेंद्र सिंह, सतीश सिंह नेगी, रमेश कुमार, मातु राम, हुकम चंद, ज्योति लाल, कौशल्या देवी, सतपाल, साध राम और आदित्य कुमार को प्रदान किए गए। इस मौके पर पूर्व जिला गवर्नर वीपी. काल्टा ने बताया कि यह सभी अंग जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने इसके लिए जिला गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोटेरियन माला सिंह, तरुणा कौशल, अतुल तांगरी, रवि कांत जैन, रमेश कुमार, मनवीर सिंह, कवि खन्ना, दीप राम शर्मा (ठियोग) और सुरेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला सहायक गवर्नर रोटेरियन रुचिरा तांगरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article