फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   proposed candidate list of congress for hp assembly election is ready

कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार, लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे वीरभद्र सिंह

Mon, 16 Oct 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Oct 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
proposed candidate list of congress for hp assembly election is ready

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह संभावित प्रत्याशियों की सूची लेकर रविवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। जाने से पहले सीएम ने सुबह अपने निजी निवास हालीलॉज में वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह ठाकुर के साथ टिकटों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


सीएम सोमवार सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। इस कमेटी की बैठक में ही छंटनी कमेटी की बैठक के लिए तीन-तीन नाम भेजे जाएंगे। छंटनी कमेटी आगे केंद्रीय चुनाव समिति को छांटे गए प्रत्याशी का नाम भेजेगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर ही कांग्रेस हाईकमान उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर लगाएगी। सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री ने हालीलॉज में बैठकर ही कांग्रेस टिकटों पर विचार मंथन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सारी प्रक्रिया में उनके वर्ष 2012 के चुनाव की तरह ही खास रणनीतिकार हर्ष महाजन ही हैं। वह सीएम वीरभद्र सिंह के साथ लगातार बने हुए हैं। वीरभद्र सिंह से जहां पिछले दो दिन में कई महत्वपूर्ण नेता हालीलॉज जाकर मिले हैं, वहीं वह फोन पर भी सभी करीबियों से संपर्क साधकर एक-एक सीट का ब्योरा ले रहे हैं।

कौल सिंह ने इनके लिए मांगा टिकट

proposed candidate list of congress for hp assembly election is ready

सोमवार को रखी गई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक से एक दिन पहले कौल सिंह ठाकुर ने हालीलॉज जाकर सीएम वीरभद्र सिंह से अपनी बेटी चंपा ठाकुर के लिए मंडी सदर से टिकट की बात की है।

सूत्रों ने बताया कि कौल सिंह का तर्क है कि अगर चंपा ठाकुर को कांग्रेस का टिकट दिया जाता है तो उस स्थिति में मंडी सदर से अनिल शर्मा को परास्त किया जा सकता है। चंपा दो बार जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं।

बाद में कौल सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि मंत्री अनिल शर्मा के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जाने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। ये कांग्रेस का गढ़ रहा है। चाहे सुखराम खडे़ हुए या उनके बेटे अनिल शर्मा। अनिल शर्मा ने चार साल सरकार की मलाई चाटी।

सरकार से काम लिए। इस सबके बावजूद उन्होंने कांग्रेस को धोखा दिया है। लोगों को गलतफहमी हो गई है कि अगली सरकार भाजपा की होगी। हिमाचल के लोग हमेशा विकास को वोट देते हैं। प्रदेश में बेमिसाल विकास हुआ है और इसके लिए कांग्रेस को वोट दिए जाएंगे। किसी और मंत्री के कांग्रेस छोड़कर जाने का कोई इरादा नहीं है। 

कुछ विधायकों की कट सकती है टिकट, उम्‍मीदवारों की पहली भी जल्द

proposed candidate list of congress for hp assembly election is ready

हिमाचल प्रदेश में बदल रही राजनीतिक तस्वीर के मद्देनजर कांग्रेस अपने कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है। दिल्ली में सोमवार को हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर फैसला होना है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची सोमवार को ही घोषित कर दी जाएगी। कांग्रेस की नजर अपने उन विधायकों पर है जिनकी निष्ठा पार्टी के प्रति बदल गई है अथवा जो भविष्य में पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। पार्टी उनकी उम्मीदवारी को लेकर सतर्क हो गई है।

पार्टी को हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए 703 उम्मीदवारों के आवेदन मिले हैं। कुछ मौजूदा विधायकों के क्षेत्र से भी कुछ ऐसे नाम सामने आए हैं जिनकी छवि और जीत को लेकर पार्टी नेता आश्वस्त हैं। ऐसे में वहां से मौजूदा विधायक का टिकट काट सकता है।

हालांकि पार्टी कोई फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की राय जानने के बाद ही कोई फैसला करेगी, जिससे कि चुनाव में गुटबाजी न हो।

सूत्रों की मानें तो तीन विधायकों को लेकर पार्टी असमंजस में है। माना जा रहा है कि इनके बारे में फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा जाएगा। सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष समेत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता सोमवार को दिल्ली में विचार-विमर्श कर उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देंगे।

कांग्रेस में इनकी वापसी तय

proposed candidate list of congress for hp assembly election is ready

कांग्रेस पार्टी से बागी 6 पूर्व विधायकों समेत 43 कांग्रेस पदाधिकारियों की वापसी तय मानी जा रही है। इन नेताओं को बिना शर्त पार्टी में शामिल किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बागियों से वार्तालाप जारी है। पार्टी का मिशन रिपीट और संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की कसरत जारी है। 

वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान 6 विधायकों को पार्टी टिकट नहीं मिला था। इसके चलते इन नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस पर कांग्रेस ने इन्हें निष्कासित किया था। यही नहीं इन नेताओं के साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बागी हो गए थे।

हालांकि, छह महीने से ये नेता खुद भी पार्टी में शामिल होने की बात कर रहे थे लेकिन जिले की कार्यकारिणी और संबंधित क्षेत्र के विधायक इन नेताओं की वापसी पर एतराज जता रहे थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बागियों को जल्द पार्टी में शामिल करने की बात कही है।

कांग्रेस से निष्कासित 6 पूर्व विधायकों में करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे मस्तराम, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कश्मीर सिंह, कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश, आनी से ईश्वर दास और देहरा से योगराज शामिल हैं। 

विधानसभा चुनाव के लिए इस दिन लांच होगा कांग्रेस का कैंपेन 

proposed candidate list of congress for hp assembly election is ready

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का कैंपेन दिल्ली से सोमवार को लांच होगा। नई दिल्ली में मोदी सरकार पर कांग्रेस के दिग्गज हमला बोलेंगे। इसके लिए कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने बाकायदा पत्रकार वार्ता बुलाई है। इसमें सीएम वीरभद्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को नई दिल्ली पहुंच गए जबकि कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे पहले से ही नई दिल्ली में हैं। सुक्खू भी अपने निर्वाचन क्षेत्र नादौन से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके अलावा कई अन्य नेता भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि शिंदे, वीरभद्र और सुक्खू दोपहर के वक्त नई दिल्ली में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता कर हिमाचल में चुनाव प्रचार की लांचिंग करेेंगे। इसके बाद आगामी रणनीति पर काम होगा। इससे पहले कांग्रेस के ये तमाम दिग्गज प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed