{"_id":"6548f344cd3ae91b3a0d8a54","slug":"property-worth-rs-3-crores-of-main-cryptocurrency-accused-subhash-seized-in-mandi-zirakpur-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency Fraud Case: मुख्य आरोपी सुभाष की मंडी-जीरकपुर में तीन करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cryptocurrency Fraud Case: मुख्य आरोपी सुभाष की मंडी-जीरकपुर में तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
Tue, 07 Nov 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:34 AM IST
सार
पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के मुख्य आरोपी सुभाष की मंडी और जीरकपुर (पंजाब) में 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर दी है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के मुख्य आरोपी सुभाष की मंडी और जीरकपुर (पंजाब) में तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर दी है। अब तक मामले में आरोपियों की साढ़े 12 करोड़ की संपत्ति सीज की जा चुकी है। संपत्ति आरोपी सुखदेव, हेमराज और सुभाष की है। एसआईटी अभिषेक की संपत्ति भी खंगाल रही है। पुलिस की वित्तीय टीम शनिवार रात को गिरफ्तार किए 8 आरोपियों की संपत्तियां खंगालने में भी जुट गई है। हफ्ते के भीतर उनकी संपत्तियों का लेखा-जोखा पुलिस के पास आ जाएगा।
विज्ञापन
एसआईटी का मानना है कि सुभाष की मंडी और जीरकपुर में छह संपत्तियां हैं। आरोपी ने प्लॉट और फ्लैट खरीदे हैं, इनको जब्त किया गया है। जिन आरोपियों ने अन्य नाम से भी संपत्तियां बनाई हैं, उनका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी सुभाष अभी दुबई में है। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह दुबई भाग गया था। उसका बीजा खत्म हो गया है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी सुभाष की 200 करोड़ की संपत्ति हो सकती है।
विज्ञापन
पांच और आरोपियों की आज हो सकती गिरफ्तारी
एसआईटी अब तक मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को पांच और आरोपी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। मामले में एसआईटी को 351 शिकायतें मिल चुकी हैं। तीन दिन पहले आंकड़ा 293 था। आरोपियों के झांसे में आकर लोगों ने लाखों रुपये का निवेश किया है। अब पीड़ित पुलिस से पैसा वापस दिलवाने की मांग कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी मामले में दो हजार करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका है।
विज्ञापन