फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   property worth four crore gutted in fire on diwali

दिवाली की रात प्रदेश में सवा चार करोड़ की संपत्ति राख

Sat, 21 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
property worth four crore gutted in fire on diwali

दिवाली की रात प्रदेश के कई क्षेत्रों में आग की घटनाएं होने से सवा चार करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिला चंबा में सबसे अधिक क्षति हुई है। चंबा में तीन मंजिला मकान, बिलासपुर में एक मकान, पांवटा में शोरूम का स्टोर जल गया। चंबा में घास को आग से बचाते हुए एक महिला झुलस गई।

विज्ञापन


कांगड़ा में एक दुकान में आग लग गई। जिला चंबा में 3.40 करोड़, कुल्लू में 4.97 लाख, कांगड़ा मे 45.23 लाख, हमीरपुर में 1.20 लाख, शिमला में 12.37 लाख, सोलन में 3.42 लाख, मंडी में 65 हजार, ऊना में 2.23 लाख और सिरमौर में 61 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दिवाली की रात प्रदेश में आगजनी के 14 बड़े और 39 छोटे आगजनी के मामले सामने आए।
विज्ञापन


जिला चंबा की ग्राम पंचायत खज्जियार में दिवाली की रात एक तीन मंजिला मकान अग्निकांड में स्वाह हो गया। इससे करीब 25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। मकान में 12 कमरे थे। इसमें नौ परिवार अपना गुजर बसर कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर स्टेशन चंबा की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ लगते 16 घरों को भी आग लगने से बचाया। प्रभावितों में रूमाल सिंह, टेक चंद, हेम राज, राजकुमार (चारों सगे भाई) के अलावा किरपा राम, दुलो राम, विकास कुमार, देस राज और पूर्ण चंद शामिल हैं। दिवाली की रात चंबा शहरी क्षेत्र में भी तीन जगह अग्निकांड के मामले सामने आए।

पहले मामले में सुराड़ा मोहल्ला में आईपीएच विश्राम गृह के समीप स्थित बुक स्टोर में आग लग गई। करीब पांच हजार रुपये का नुकसान आंका गया। धड़ोग मोड़ के समीप लगे कूड़े के ढेर में भी आग लगी। सुल्तानपुर चौकी के समीप झाड़ियों में आग लगी।

चंबा में दिवाली पर आतिशबाजी से जल रहे घास को बुझाने का प्रयास करते समय एक महिला झुलस गई। महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। घायल महिला की पहचान पंचकू देई पत्नी प्रवीण कुमार निवासी गांव साला ग्राम पंचायत दिघाई तहसील सलूणी के रूप में हुई। 

उधर, जिला सोलन के धर्मपुर पंचायत के पड़ाव गांव में शॉट सर्किट से दुकान जल गई। आग रात लगभग साढ़े दस बजे लगी। पड़ोसी दुकानदार ने इसकी सूचना धर्मपुर थाना और अग्निशमन विभाग को दी। दुकान में स्टेशनरी, मोबाइल और कॉस्ट्मैटिक का सामान जला। बिलासपुर के शाहतलाई के कुठेड़ा गांव में दिवाली के दिन आग लगने से एक मकान जल गया।

इसमें करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में घर का सामान सहित नगदी और कीमती सामान जल गया। जिला कांगड़ा में दिवाली की रात को गगल में दुकान और राजोल में एक गौशाला राख हो गई। आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बाईपास के समीप भी वीरवार रात को आगजनी हुई।

इसमें एक शो रूम और रिहायशी मकान के स्टोर में आग भड़की। आग से टीननुमा स्टोर में गत्ता और अन्य सामान जल कर राख हो गया, जिसकी कीमत लाखों में होने का अनुमान हैं। हमीरपुर में पटाखों से तीन पशुशालाएं आग से जल गई। कुल्लू जिला में दीवाली के दिन आग की पांच घटनाएं सामने आई है।

आग की घटनाओं में पांच लाख का नुकसान जबकि एक करोड़ संपत्ति को आग से बचाया गया है। आग लगने की वजह हवाई रॉकेट व पटाखे बताए जा रहे हैं। गड़सा में आग से पांच दुकानें राख हुई। जिसमें 3.30 लाख का नुकसान, टापू में एक गौशाला भी जलकर राख हुई। जिसमें एक गाय जिंदा जल गई जबकि दूसरी झुलस गई।

इधर खराहल के किंजा, थरमाण, तलोगी गांव में भी घास के पांच कोठे भी जले। रामशिला के साथ लगते चील के जंगल में दीवाली के दिन आग की लपटें उठी। उधर, जोगिंद्रनगर उपमंडल की पीपली पंचायत में गत वीरवार को दोपहर बाद आग लगने से रिहायशी मकान के जलकर कर राख हो गया।


आग से प्रभावित परिवार की लगभग छह लाख रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावितों को फौरी सहायता प्रदान की। उधर आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed