{"_id":"6df09b5903913d78433317db1b4d816e","slug":"property-tax-in-shimla-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में प्रॉपर्टी टैक्स, अब ऐसे होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में प्रॉपर्टी टैक्स, अब ऐसे होगी वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 Mar 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली सेल्फ असेसमेंट के आधार पर होगी। नगर निगम भवन मालिकों से ही अपने-अपने घरों का प्रापर्टी टैक्स तय करवाएगा। इन्कम टैक्स की तर्ज पर भवन मालिकों को सेल्फ असेसमेंट करनी होगी। घर-घर से कूड़ा एकत्र करने वाली सैहब सोसायटी के सुपरवाइजर शुक्रवार से घर-घर जाकर फार्म ई बांटेंगे।
विज्ञापन
फार्म ई के पीछे यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स तय करने का फार्मूला दिया है। भवन मालिकों को अपने-अपने घरों का एरिया नापकर विभिन्न फैक्टर और जोन से एरिया को गुणा करना होगा। शुक्रवार को सभी वार्डों में सुबह 11 बजे स्थानीय पार्षदों के घरों से फार्म ई बांटने का काम शुरू होगा। फार्म में जानकारी देने के लिए भवन मालिकों को तीन से चार दिन मिलेंगे।
विज्ञापन
सैहब सोसायटी के सुपरवाइजर ही घरों से फार्म एकत्र करेंगे। प्रापर्टी टैक्स की सेल्फ असेसमेंट करने में परेशानी पेश आने पर नगर निगम सभी वार्डों में कर शाखा के कर्मचारियों को भी तैनात करेगा। लोगों द्वारा की गई सेल्फ असेसमेंट को छह माह के भीतर नगर निगम क्रास चेक करेगा। गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अप्रैल 2014 से वसूल होना है टैक्स
शहर के भवन मालिकों से अप्रैल 2014 से प्रापर्टी टैक्स वसूला जाना है। अनुमानित 48 हजार भवन मालिकों को यूनिट एरिया मेथड से अब दो साल का प्रापर्टी टैक्स चुकाना होगा। नगर निगम में साल 2006 में शामिल किए मर्ज एरिया वार्ड टुटू, कसुम्पटी, मल्याणा, चम्याणा, ढली, पटयोग और खलीणी में पहली बार टैक्स लगाया जाएगा।
दिक्कत आए तो नोडल अफसर से करें संपर्क
प्रापर्टी टैक्स की गणना करने में अगर किसी भवन मालिक को कोई दिक्कत आती है तो इसका समाधान एमसी के अफसर निकालेंगे। प्रशासन ने निगम के सभी विभागाध्यक्षों को नोडल अफसर नियुक्त किया है। लोग इन अफसरों से संपर्क कर सकते हैं। दो-दो वार्डों का जिम्मा सौंपा है। हर नोडल अफसर समेत 3 कर्मियों की टीम बनाई है।
20 मार्च से जारी करेंगे टैक्स बिल
एमसी आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि 20 मार्च से प्रापर्टी टैक्स के बिल जारी करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने भवन मालिकों से एमसी को सहयोग करने और फार्म में सही जानकारी देने का आग्रह किया है।
मदद के लिए इन नंबर पर करें संपर्क
वार्ड नंबर======अफसर=======मोबाइल नंबर
23, 24======जोगेंद्र चौहान=====94184 81400
25, 11=======प्रशांत सरकेक====94591 53569
5, 6, 7======एचके गुप्ता======94181 35477
1, 2========विजय गुप्ता======94184 70578
20, 21, 22===सोनम नेगी======94180 60150
14, 15======अरुण सरकेक=====94180 66433
16, 17======केएस चौहान======94184 66433
12, 13======राजेश कश्यप======94184 74747
18, 19======दत्त राम=========94181 89386
8, 9, 10====राजेश ठाकुर=======94184 58702
3, 4=======दीवान चंद=======94186 58277