फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Program on Budh Jayanti at panthaghati and HPU

भगवान बुद्ध की शिक्षा को जीवन में अपनाएं

Sat, 17 May 2014 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 May 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Program on Budh Jayanti at panthaghati and HPU

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पहली बार महात्मा बुद्ध की 2558वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंबेडकर यूथ एडिफाइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।

विज्ञापन


समारोह की शुरुआत में कुलपति ने कहा कि बौद्ध धर्म सत्य के रास्ते पर चलने की शिक्षा देता है। हमें बौद्ध धर्म के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इसके बाद कुल गीत गाया गया।
विज्ञापन


इंग्लिश विभाग के छात्र रूप लाल ने महात्मा बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद विधि विभाग के छात्र नीरज कुमार ने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। एवाईईए के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गौतम बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंथाघाटी में भी मनाई बुद्घ पूर्णिमा

उधर, पंथाघाटी में दोर्जे डग तिब्बत बौद्ध बिहार पंथाघाटी में बुधवार को भगवान बुद्ध की 2558वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। लामा ब्रजाचार्य की अगुवाई में पूजा-अर्चना और मंत्र उच्चारण किया गया।

भगवान बुद्ध वचन संग्रह के 108 ग्रंथों की पारंपरिक वाद्य यंत्रों और विधि विधान के साथ क्षेत्र परिक्रमा हुई। भगवान के पटचित्र थंका का आवरण भी किया गया। बौद्ध विहार के प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक समारोह में लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पूजा अर्चना की।


इस मौके पर बालूगंज मस्जिद के मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने भी सभी धर्मों का सम्मान करने और उसमें दिए संदेश व प्रवचनों के मुताबिक विश्व में शांति स्थापित करने में सहयोग करने की अपील की। इस धार्मिक आयोजन में छोटा शिमला तिब्बतियन स्कूल के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed