हिमाचल: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए डॉ. सिकंदर, समर्थकों के साथ डाली नाटी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित कर दिए गए हैं। दूसरा कोई नामांकन न आने पर गुरुवार को उन्हें विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने सांसद का प्रमाणपत्र दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित कर दिए गए हैं। दूसरा कोई नामांकन न आने पर गुरुवार को उन्हें विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने सांसद का प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। डॉ. सिकंदर हिमाचल प्रदेश के तीसरे राज्यसभा सांसद होंगे। दो अप्रैल को कांग्रेस के मौजूदा सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, यही वजह रही कि डॉ. सिकंदर को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अब राज्यसभा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व जगत प्रकाश नड्डा, इंदु गोस्वामी और डॉ. सिकंदर कुमार करेंगे।
वीरवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य चौड़ा मैदान स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से विधानसभा तक रैली निकालते हुए डॉ. सिकंदर को कंधों पर उठाकर विधानसभा तक ले गए। निर्वाचित होने के बाद डॉ. सिकंदर ने अपने समर्थकों के साथ राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में नाटी डाली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. सिकंदर को बधाई दी। साथ ही प्रत्याशी न उतारने के लिए कांग्रेस का धन्यवाद किया।
क्या बोले डॉ. सिकंदर
निर्वाचित होने के बाद डॉ. सिकंदर ने कहा कि प्रदेश के विकास की गति को बढ़ाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करना उनका पहला लक्ष्य रहेगा।
कब क्या हुआ
18 मार्च : होली के दिन भाजपा ने डॉ. सिकंदर को प्रत्याशी घोषित किया
19 मार्च: डॉ. सिकंदर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा दिया
21 मार्च : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया गया
24 मार्च : नामांकन वापसी के आखिरी दिन सिर्फ एक ही नामांकन होने की वजह से डॉ. सिकंदर को सांसद का सर्टिफिकेट दे दिया गया
प्रो. सिकंदर ने टिकट नहीं मांगा था, फिर भी चुना यह खुशी की बात : जयराम
प्रोफेसर सिकंदर को राज्यसभा के लिए चुने जाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद किया है। कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखते हुए उन्होंने संगठन के लिए भी बेहतरीन काम किया है। उन्होंने गरीब परिवार से आगे बढ़कर पढ़ाई पूरी की की। कुलपति के पद पर पहुंचकर बेहतरीन काम किए। उस दृष्टि से पार्टी के नेतृत्व ने जो किया है, उसके लिए वह सबका धन्यवाद करते हैं। प्रोफेसर सिकंदर ने टिकट नहीं मांगा था। पार्टी ने खुद तय किया है कि उन्हें राज्य सभा भेजा जाए। प्रो. सिकंदर ने वर्षों से संगठन मेें काम किया है।