फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Products made by self-help groups will be sold in main post office Shimla

मुख्य डाकघर शिमला में बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के बने उत्पाद

Thu, 17 Sep 2020 04:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Products made by self-help groups will be sold in main post office Shimla
सीएम ने महिला शक्ति केंद्र कांउटर का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पाद अब मुख्य डाकघर शिमला में भी बिकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए मुख्य डाकघर शिमला में महिला शक्ति केंद्र कांउटर का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान कोविड-19 महामारी के दौरान देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के मुख्य डाकघरों में महिला शक्ति केंद्र शुरू करना महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पाद बिक्री के लिए इन काउंटरों पर उपलब्ध रहेंगे। ग्रामीण विकास विभाग के तहत गठित स्वयं सहायता समूह इन बिक्री काउंटर पर अपने उत्पाद बेच सकते हैं। बिक्री के बाद धनराशि सीधे स्वयं सहायता समूहों को हस्तांतरित की जाएगी। कहा कि यह न केवल महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करेगा, बल्कि जनता के बीच स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ को वास्तविक रूप से साकार करेगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सचिव ग्रामीण विकास डॉ. संदीप भटनागर, निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन, मुख्य डाक मास्टर जनरल मीरा रंजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed