फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   production started in darang salt mine at mandi

उतरी भारत की द्रंग नमक खान में उत्पादन शुरू, सांसद रामस्वरूप ने किया ये एलान

Tue, 23 Jan 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पधर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, पधर (मंडी) Updated Tue, 23 Jan 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
production started in darang salt mine at mandi

सात साल लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर उत्तरी भारत की द्रंग नमक खान में उत्पादन शुरू हो गया। सांसद रामस्वरूप ने चट्टानी नमक की बिक्री का विधिवत शुभारंभ किया। यहां अब 300 करोड़ की लागत से लिक्विड नमक का कारखाना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


योग गुरु बाबा रामदेव पतंजलि के माध्यम से इस कारखाने को पीपीपी मोड़ के तहत चला सकते हैं। इस बात के संकेत सांसद रामस्वरूप शर्मा ने दिए हैं। सांसद ने कहा कि 300 करोड़ की लागत से लिक्विड नमक का कारखाना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर से बात हो चुकी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रदेश सरकार से मिलकर इसका संचालन किया जाएगा। भविष्य में यह तय होगा कि इसे भारत सरकार का कोई उपक्रम या पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, नमक खान से धंस रही जमीन और मकान

production started in darang salt mine at mandi

उन्होंने कहा कि नमक रिफाइनरी उद्योग लगने से यहां दो हजार बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। डीपीआर तैयार कर ली गई है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस भी हो चुकी है। जमीन को लीज में लेने की प्रक्रिया चल रही है।

सांसद ने कहा कि द्रंग चट्टानी नमक का मोमेंटो तैयार कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट किया गया है। शीघ्र ही एक मोमेंटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेंट किया जाएगा। इस मौके पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर और जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा भी मौजूद रहे।

क्षेत्र के नगरोटा, हुल्लू, कुलांदर, मसेरन, भराड़ा गांव के प्रभावितों ने नगरोटा निवासी कांता शर्मा की अगुवाई में सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक जवाहर ठाकुर से मुलाकात की।

ग्रामीणों ने कहा कि नमक खान से उनकी जमीन धंस रही है। घरों में दरारें आ रही हैं। नगरोटा गांव के प्राचीन मंदिर, पेयजल स्रोत सब खतरे में हैं। ग्रामीणों ने सांसद से गुहार लगाई कि खतरे को देखते हुए उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed