फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Process to fill the post of TGT started, counseling from March 25

Sirmour News: टीजीटी के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 25 मार्च से काउंसलिंग

Thu, 16 Mar 2023 07:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Mar 2023 07:26 PM IST
सार

सिरमौर में टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल के 52 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 25 मार्च को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक नाहन के कार्यालय में काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
Process to fill the post of TGT started, counseling from March 25
शिक्षक भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के बैचवाइज पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिरमौर में टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल के 52 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 25 मार्च को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक नाहन के कार्यालय में काउंसलिंग होगी। उपनिदेशक गुरजीवन शर्मा ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स के कुल 7 पदों की भर्ती के लिए अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग में दो पदों के लिए जुलाई 2003 बैच और अनारक्षित अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक पद के लिए जून 2004 बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों लिए आरक्षित अनुसूचित जाति वर्ग के 4 पदों के लिए अब तक का बैच लिया जाएगा। टीजीटी नॉन मेडिकल के कुल 39 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग के 13 पदों के लिए 1999 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के 4 पदों के लिए 2000 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के सामान्य वर्ग में 6 पदों के लिए अगस्त 2002 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के सामान्य वर्ग में 6 पदों के लिए 2005 बैच और अनुसूचित जनजाति वर्ग में सामान्य वर्ग के 2 पदों के लिए अगस्त 2007 का बैच लिया जाएगा।

विज्ञापन


अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के एक पद के लिए सितंबर 2004, अनुसूचित जाति (बीपीएल) के एक पद के लिए 2007, अनुसूचित जनजाति वर्ग (बीपीएल) के एक पद के लिए सितंबर 2013 बैच के अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों लिए आरक्षित कुल 5 पदों में से अन्य पिछड़ा वर्ग में दो पदों व अनुसूचित जाति वर्ग में तीन पदों के लिए अबतक के बैच के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसी तरह टीजीटी मेडिकल के कुल 6 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग में अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो पदों के लिए 2006 बैच व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों लिए आरक्षित कुल 4 पदों में से अन्य पिछड़ा वर्ग में एक पद और अनुसूचित जाति वर्ग में 3 पदों के लिए अब तक के बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। सभी को जिला रोजगार कार्यालय से कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं, जिन्हें नहीं मिलेंगे वह शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के ब्लॉग पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed