फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   process for appointment of new chief secretary of himachal started

नए मुख्य सचिव के लिए कदमताल शुरू, ये अधिकारी हैं दौड़ में

Tue, 03 Jul 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Jul 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
process for appointment of new chief secretary of himachal started

हिमाचल सरकार में अगले मुख्य सचिव पद के लिए कवायद शुरू हो गई है। मुख्य सचिव विनीत चौधरी सितंबर माह में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में जयराम सरकार अगले मुख्य सचिव को लेकर चिंतन में जुट गई है। मुख्य सचिव पद पर बनने के लिए तीन अफसर दौड़ में बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें 1983 बैच की आईएएस अधिकारी उपमा चौधरी, 1985 बैच के आईएएस अधिकारी बीके अग्रवाल और इसी बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत बाल्दी बताए जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा कि इनमें से किस अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाना है। 

विज्ञापन

इन अफसरों को भी हिमाचल बुलाया

process for appointment of new chief secretary of himachal started

1983 बैच के आईएएस अधिकारी एआर सिहाग और भारती सिहाग हैं। ये दोनों अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सूत्र बताते हैं कि इन अफसरों को भी हिमाचल बुलाया गया, लेकिन इन्होंने आने से इनकार किया है।

अब इस बैच के दो अधिकारी उपमा चौधरी और वीसी फारका हैं। फारका पहले ही 5 वरिष्ठ अधिकारियों को सुपरसीड कर वीरभद्र सिंह सरकार में मुख्य सचिव बने।

वरिष्ठता दरकिनार किए जाने पर उपमा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चली गईं जबकि विनीत चौधरी ने इस मामले में कैट में चुनौती दी। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद फारका को मुख्य सचिव पद से हटाया गया। इसके बाद विनीत चौधरी को मुख्य सचिव बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed