फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   problems raised in meeting

Shimla News: मज्याठ में बदहाल रास्तों और सुरक्षा पर उठे सवाल, सीसीटीवी लगाने की मांग

Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
problems raised in meeting
रविवार को हुई वार्ड बैठक में लोगों ने उठाया भवनों के नियमितीकरण का मुद्दा, सड़कें बनाने की भी मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के मज्याठ वार्ड में स्वतंत्रता दिवस माह कार्यक्रम के तहत रविवार को बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों ने बदहाल रास्तों, बिजली-पानी की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे कई मुद्दे उठाए। शिवनगर में वाहनों के शीशे टूटने की घटनाओं के बाद पूरे वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई।

लोगों ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, बिजली तारों को व्यवस्थित करने और खस्ताहाल रास्तों की मरम्मत की मांग की। बरसात से हुए नुकसान के कारण रास्तों और निकासी व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। लोगों ने कहा कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व नुकसान पहुंचाते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षा मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। पार्षद अनिता शर्मा ने कहा कि सभी मुद्दों को नगर निगम सदन में उठाया जाएगा। उन्होंने मरम्मत कार्यों के लिए नगर निगम से बजट की मांग करने की बात कही। पुराने भवनों के नियमितीकरण का मुद्दा भी उठा जिस पर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में पार्किंग, सामुदायिक भवन और रोगी वाहन सड़क जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। पार्षद ने लोगों को विकास कार्यों से अवगत कराया। वार्ड सभा से पहले शिवनगर के पंप हाउस रिहायशी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने रास्तों, सड़कों, नालियों और पार्कों की सफाई की। पार्षद ने लोगों से नालों में कचरा न फेंकने और अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। स्वतंत्रता दिवस माह कार्यक्रम का चौथा और अंतिम चरण 30 अगस्त को दिव्यनगर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed